‘वेलकम टू द जंगल’ के कलेक्शन में तगड़ा उछाल, 3 दिन में वर्ल्डवाइड कमा लिए 93 करोड़

‘वेलकम टू द जंगल’ के कलेक्शन में तगड़ा उछाल, 3 दिन में वर्ल्डवाइड कमा लिए 93 करोड़

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और अभी से सारी फिल्मों पर भारी पड़ने लगी है। पेड प्रीव्यू पर ही इसने शानदार कलेक्शन कर लिया था और अब रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ की तीसरी फिल्म है, जिसकी रिलीज लंबे समय से अटकी हुई थी। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है तो दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं और अब इसके तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

कितना रहा ‘वेलकम टू द जंगल’ का तीसरे दिन का कलेक्शन

‘वेलकम टू द जंगल’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और तीन ही दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ का जादूई आंकड़ा छू लिया है। पेड प्रीव्यू के साथ इस मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसमें पेड प्रीव्यू वाले दिन 26 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ 3.75 करोड़ कमाए। वहीं पहले दिन 15.25 करोड़ (26 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी), दूसरे दिन 20 करोड़ (33 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी) और तीसरे दिन यानी रविवार को 24.75 करोड़ की कमाई की, जबकि ऑक्यूपेंसी 41 प्रतिशत रही। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये अब तक 93 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। यानी विदेशों में भी इस फिल्म को बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है।

वेलकम टू द जंगल के लिए कैसी रहेगी आगे की राह?

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद भी अब तक ठीक-ठाक कमाई कर चुकी है। लेकिन, इसकी असली परीक्षा अब यानी पहले मंडे से शुरू होने वाली है। सभी की नजर इसके मंडे कलेक्शन पर टिकी है। अब तक तो फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बना रखी थी, लेकिन वीकेंड के बाद वर्किंग डेज पर इसकी कमाई कैसी रहती है, ये इसका भविष्य तय करेगी। इसीलिए अब सबकी नजर ‘वेलक टू द जंगल’ के सोमवार से लेकर गुरुवार तक के कलेक्शन पर टिकी है।

वेलकम टू द जंगल की तगड़ी कास्ट

‘वेलकम टू द जंगल’ की कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ 32 स्टार हैं। अक्षय के साथ फिल्म में रवीना टंडन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, श्रेयस तलपड़े, परेश रावल, जॉनी लीवर, फरीदा जलाल, दलेर मेहंदी, कीकू शारदा और आफताब शिवदसानी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए 39 करोड़

पहले ही दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ का डबल डिजिट कलेक्शन, तोड़ दिया कमाई का बड़ा रिकॉर्ड

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp