
जैस्मिन भसीन के जन्मदिन का जश्न तब अचानक बदल गया, जब दुबई ट्रिप के दौरान उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उनके बॉयफ्रेंड-एक्टर अली गोनी ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए, यह खबर शेयर की और बताया कि कपल की छुट्टियां अस्पताल में बीत रही हैं। सोशल मीडिया पर अली ने जैस्मिन के साथ अस्पताल से कुछ तस्वीर शेयर की है और साथ ही एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट भी दी है। जैस्मिन भसीन की हालत देख उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है।
अली गोनी ने अस्पताल में मनाया जैस्मिन का बर्थडे
एक्टर अली गोनी ने कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अस्पताल में जैस्मिन के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह जैस्मिन को गले लगाते हुए दिख रहे हैं जो अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस व्हीलचेयर पर बैठी हैं। उन्होंने जैस्मिन का जन्मदिन का केक काटते हुए एक वीडियो भी शेयर किया, जो अस्पताल का लग रहा था। तस्वीरों के साथ अली ने जन्मदिन पर एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें जैस्मिन को बीमार देखना कितना मुश्किल लगा। उन्होंने लिखा:
‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे, @jasminbhasin हम यहां तुम्हारा जन्मदिन मनाने आए थे, लेकिन जिंदगी का प्लान कुछ और ही था। जन्मदिन की यादें बनाने के बजाय हम अस्पताल के कमरे में हैं। तुम्हें दर्द में देखना इस ट्रिप का सबसे मुश्किल हिस्सा रहा है। तुम्हें फिर से स्वस्थ और मुस्कुराते हुए देखने के लिए मैं किसी भी जश्न को छोड़ने को तैयार हूं। अल्लाह आपको ढेर सारी खुशियां, अच्छी सेहत, प्यार और कामयाबी दे। आप जल्द ठीक हो जाएं, आज मेरे दिल में बस यही जन्मदिन की दुआ है। जन्मदिन मुबारक हो। हमेशा आपसे प्यार करता रहूंगा।’
अली गोनी ने जैस्मिन भसीन की हेल्थ अपडेट दी।
जैस्मिन भसीन अब कैसी हैं?
तस्वीरें पोस्ट करने के बाद अली गोनी ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके फैंस को उनकी हेल्थ अपडेट दी। उन्होंने लिखा:
‘उन सभी लोगों के लिए मैसेज जो मुझे मैसेज और कॉल कर रहे हैं ! प्यार, दुआओं और मैसेज के लिए आप सभी का शुक्रिया। हम जैस्मिन का जन्मदिन मनाने दुबई आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अचानक वह बहुत बीमार पड़ गईं और गंभीर इन्फेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और इमोशनल रहे हैं। अगर मैं आपके मैसेज का जवाब नहीं दे पाया या आपके कॉल का जवाब नहीं दे सका तो माफ करना। अभी मेरा पूरा ध्यान उनके साथ रहने पर है। उन्हें सबसे अच्छी देखभाल मिल रही है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। प्लीज उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें। इंशाअल्लाह, वह बहुत जल्द मुस्कुराती हुई वापस आएंगी।’
6 साल से डेट कर रहे जैस्मिन-अली
जैस्मिन और अली की पहली मुलाकात ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेने के दौरान हुई थी। हालांकि, ‘बिग बॉस 14’ के दौरान ही उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था।
ये भी पढे़ं- लिव-इन में रहने का मिला फायदा! अली गोनी संग रिश्ते पर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे मजबूत हुई बॉन्ड
रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन के रिश्ते में क्यों आई दरार? ये थी लड़ाई की वजह, कई साल बाद हुआ खुलासा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
