यूट्यूब पर छा गई 2017 की फ्लॉप तेलुगु फिल्म ‘जया जानकी नायका’

यूट्यूब पर छा गई 2017 की फ्लॉप तेलुगु फिल्म ‘जया जानकी नायका’

सिनेमाघरों में आए दिन नई-नई फिल्में रिलीज होती रहती हैं, जिनमें से कोई हिट तो कोई फ्लॉप हो जाती है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों में कई फ्लॉप फिल्मों ने ओटीटी पर जगह पाने के बाद दर्शकों को हैरान किया है। अब यूट्यूब पर एक ऐसी ही भारतीय फिल्म का तहलका देखने को मिल रहा है, जो 9 साल पहले यानी 2017 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। मगर यू्ट्यूब पर रिलीज होते ही इसने धूम मचा दी। ये फिल्म है ‘जया जानकी नायका’, जिसने यूट्यूब पर 1000 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के डायरेक्टर ने भी एक पोस्ट साझा करते हुए इस पर खुशी जाहिर की है।

1000 मिलियन व्यूज पार करने वाली दुनिया की पहली फिल्म

तेलुगु फिल्म ‘जया जानकी नायका’ 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें रकुल प्रीत सिंह और बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास लीड रोल में थे। फिल्म को सिनेमाघरों में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और इसे फ्लॉप घोषित कर दिया गया। इसके बाद मेकर्स ने करीब 2 साल बाद यानी फरवरी 2019 में यूट्यूब पर अपलोड किया और इन 7 सालों में इसने व्यूज के मामले में कमाल कर दिया। बोयापति श्रीनू के निर्देशन में बनी ये फिल्म यूट्यूब पर 1000 मिलियन व्यूज पार करने वाली दुनिया की पहली फिल्म बन गई है।

डायरेक्टर ने जाहिर की खुशी

फिल्म के डायरेक्टर बोयापति श्रीनू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म के 1000 मिलियन व्यूज पार करने पर खुशी जाहिर की है। अपने पोस्ट में बोयापति श्रीनू ने लिखा- ‘1 बिलियन व्यूज, 1000 मिलियन हार्ट्स, 100 करोड़ इमोशन्स और 1 फिल्म। यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली फिल्म है। जया जानकी नायका (खूंखार) को एक यादगार फिल्म बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। यह उपलब्धि आप सभी की है। आपके असीम प्रेम और समर्थन के लिए धन्यवाद।’

क्या है ‘जया जानकी नायका’ की कहानी?

यूट्यूब पर धूम मचा रही इस फिल्म की बात करें तो ये एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी गगन और स्वीटी के इर्द-गिर्द घूमती है। गगन और स्वीटी क्लासमेट हैं, जिन्हें कॉलेज में प्यार हो जाता है। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन स्वीटी के पिता को दोनों का रिश्ता स्वीकार नहीं है। इसके बाद अनजाने में गगन स्वीटी के परिवार को कुछ गुंडों से बचाता है और उनकी रक्षा की कसम खाता है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास के साथ जगपति बाबू, प्रज्ञा जायसवाल, सरथ कुमार, तरुण अरोड़ा और जयप्रकाश जैसे कलाकार अहम रोल में हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘पति पत्नी और वो दो’ में तिगुना ड्रामा, आयुष्मान खुराना संग कॉमेडी का डोज देंगी 3 हसीनाएं, टीजर में छाए विजय राज

‘हम सिचुएशनशिप में हैं’, रकुल प्रीत सिंह के पति ने बताई शादी की सच्चाई, इतने साल बाद भी तरोताजा है रिश्ता

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp