Hera Pheri 3 को एक और झटका, अब प्रियदर्शन ने भी छोड़ा साथ

Hera Pheri 3 को एक और झटका, अब प्रियदर्शन ने भी छोड़ा साथ

कॉमेडी की दुनिया की सुपरहिट फिल्म हेरा फेरी के अब तक 2 पार्ट बन चुके हैं और दोनों ही सुपरहिट रहे हैं। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट यानी हेरा फेरी 3 के लिए भी दर्शक काफी उत्साहित हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियदर्शन हेरा फेरी 3 के डायरेक्टर नहीं हैं। हाल ही में प्रियदर्शन ने भी इसका खुलासा कर दिया है। प्रियदर्शन की यह बात तब सामने आई जब प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने कहा कि ओरिजिनल डायरेक्टर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। 

प्रियदर्शन ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, ‘फिरोज ने जो कहा है, वह सच है। मैं अभी ‘हेरा फेरी 3′ से जुड़ा हुआ नहीं हूं।’

फिल्म पर बताए संकट के बादल

प्रियदर्शन ने आगे कहा, ‘मेरी जानकारी के मुताबिक बहुत सारे कानूनी मुद्दों और आपसी झगड़ों की वजह से ‘हेरा फेरी 3′ कभी रिलीज नहीं हो पाएगी। मैं इसमें शामिल हूं या नहीं, यह बात मायने नहीं रखती।’ फिरोज ने ‘वैरायटी इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में पहले ही कहा था कि प्रियदर्शन इस तीसरी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। यह फिल्म जिसकी शूटिंग इस साल शुरू होनी थी, फिल्म और म्यूजिक राइट्स से जुड़ी कानूनी उलझनों की वजह से काफी देर हो गई है। कुछ महीने पहले, प्रियदर्शन ने कन्फर्म किया था कि इस चर्चित फिल्म की शूटिंग इस साल बिल्कुल नहीं शुरू होगी। ETimes के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने माना कि हालात मुश्किल हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म के राइट्स उनके पास हैं, जबकि दूसरे लोग म्यूजिक के राइट्स पर अपना दावा कर रहे हैं।’

म्यूजिक राइट्स को लेकर मचा है बवाल?

प्रियदर्शन ने बताया कि भूषण कुमार ने सबके सामने ‘हेरा फेरी 3’ के म्यूजिक राइट्स पर अपना मालिकाना हक जताया है, और फिल्म पर आगे बढ़ने से पहले इन मुद्दों को सुलझाना जरूरी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस साल फिल्म का प्रोडक्शन शुरू होगा, तो फ़िल्ममेकर ने कहा, ‘इस साल तो बिल्कुल नहीं।’ ‘बार एंड बेंच’ के अनुसार प्रोडक्शन हाउस ‘सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल’ ने दावा किया कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के अधिकार सिर्फ मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ का हिंदी अडैप्टेशन बनाने तक ही सीमित थे, जो बाद में 2000 में ‘हेरा फेरी’ फिल्म बनी। प्रोडक्शन हाउस का आरोप है कि नाडियाडवाला ने ‘फिर हेरा फेरी’ बनाकर और फ़्रैंचाइजी के अधिकार अक्षय कुमार की कंपनी ‘केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स’ को ट्रांसफर करके कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया। पिछले साल परेश रावल के फिल्म छोड़ने पर काफी हंगामा हुआ था। अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ 25 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए केस दर्ज कराया था। बाद में यह मामला सुलझ गया और अक्षय ने केस वापस ले लिया। 

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान में हिट लेकिन भारत में फ्लॉप रही थी इमरान हाशमी की ‘आवारापन’, 19 साल बाद आ रहा सीक्वल, सुपहिट थे गाने

‘आवारापन 2’ का टीजर देख बंटे नेटिजन्स, किसी को लगा तूफान तो कोई बोला- सिर्फ पुरानी यादें बेचने की कोशिश

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp