9 साल के तैमूर ने धर्म को लेकर कही दिल जीत लेने वाली बात, बच्चों की परवरिश पर बोले सैफ अली खान- भगवान एक हैं

9 साल के तैमूर ने धर्म को लेकर कही दिल जीत लेने वाली बात, बच्चों की परवरिश पर बोले सैफ अली खान- भगवान एक हैं

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के दोनों बच्चे अक्सर सुर्खियों में बन रहते हैं। दोनों अपने बेटों तैमूर और जहांगीर की परवरिश को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। दोनों ही सितारे अपने बच्चों को लेकर खुलकर बात करते हैं, फिर चाहे वो उनकी परवरिश से जुड़ी हो या उनकी लाइकिंग से, हाल ही में सैफ ने बताया कि वो अपने बच्चों को समावेशी नजरिए से कैसे जोड़ रहे हैं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि धर्म और आस्था के उनके और बच्चों के लिए क्या मायने हैं। सैफ ने कहा कि वे अपने बच्चों को हमेशा यही सिखाते हैं कि ईश्वर एक ही है, बस उसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है।

धर्म और अध्यात्म पर सैफ अली खान की बेबाक बातचीत

लंदन में आयोजित ‘वी वीमेन्स’ इवेंट के दौरान सैफ अली खान ने अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ धर्म को लेकर होने वाली बातचीत पर खुलकर चर्चा की। सैफ ने कहा, ‘यह एक ऐसा विषय है जिस पर मुझे अपने बच्चों से बात करना बेहद पसंद है। मैं खुद बहुत ज्यादा धार्मिक इंसान नहीं हूं। मेरी मां शर्मिला टैगोर ने मुझे जो सिखाया, वही मैंने अपने बच्चों को सिखाया है कि भगवान एक है और उसके कई नाम हैं। यह बहुत सीधी सी बात है। आप अलग-अलग जगहों पर जाकर उसकी इबादत या पूजा करते हैं। अगर आपका धर्म आपको दूसरे इंसानों के प्रति प्यार और माफी की सीख देता है तो बस यही धर्म है।’

सैफ को बचपन में मिला कैसा माहौल

सैफ ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि वे क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ते थे तो इसाई धर्म के माहौल में पले-बढ़े हैं। उन्होंने चर्च में काफी समय बिताया है और ऐसे स्कूलों में पढ़ाई की है जहां दिन की शुरुआत चैपल से होती थी। उन्होंने कहा कि उनके घर में बच्चे एक धर्म की प्रार्थना करने के बाद दूसरे धर्मों की प्रार्थनाएं भी दोहराते हैं। उनके यहां जितनी धूमधाम से दिवाली मनाई जाती है, उतने ही चाव से क्रिसमस का त्योहार भी सेलिब्रेट किया जाता है।

9 साल के बेटे तैमूर के जवाब ने सैफ को किया हैरान

बातचीत के दौरान सैफ ने अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ हुई हालिया बातचीत का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। सैफ ने बताया कि उन्होंने तैमूर से पूछा था कि धर्म और कार्यप्रणाली में क्या अंतर होता है? 9 साल के तैमूर ने इसका ऐसा जवाब दिया, जिसने सैफ को काफी प्रभावित किया। तैमूर ने कहा, ‘धर्म में हम प्रार्थना करते हैं, लेकिन कार्यप्रणाली में हम प्रार्थना नहीं करते।’ सैफ ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह एक बेहद समझदारी भरा जवाब था। उन्होंने आगे कहा, ‘हम घर में लगातार इन विषयों पर चर्चा करते रहते हैं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मेरी परवरिश एक खुले माहौल में हुई। मेरी मां इन चीजों को लेकर बेहद उदार थीं और मेरी पत्नी करीना की सोच भी बिल्कुल ऐसी ही है। हमारा नजरिया धार्मिक होने से ज्यादा आध्यात्मिक है।’

सैफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हम हिंदुस्तानी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतीक गांधी, दीपक डोबरियाल, मीमी चक्रवर्ती, सारिका और श्रद्धा डांगर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा सैफ के पास प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ भी है, जिसमें वे अक्षय कुमार और सैयामी खेर के साथ नजर आएंगे। सैफ को आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘कर्तव्य’ में देखा गया था। इसके अलावा वो ‘देवरा 2’ में भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: ‘या तो आवारापन खत्म होगा या तो मैं’, धामकेदार अंदाज में इमरान हाशमी ने दिखाई Awarapan 2 की पहली झलक, तय हुई रिलीज डेट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp