‘अल्फा’ की कमाई में उछाल, आलिया-शरवरी की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए 11.25 करोड़

‘अल्फा’ की कमाई में उछाल, आलिया-शरवरी की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए 11.25 करोड़

आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चर्चा में थीं, जो अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यशराज फिल्म्स की ‘स्पाई यूनिवर्स’ की इस महिला प्रधान फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में  हैं और इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं। ये स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई यानी इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद, फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की और अब ये तेजी से रफ्तार पकड़ती दिख रही है। रिलीज के दूसरे दिन, यानी पहले शनिवार को इसने 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो पहले दिन की तुलना में 2 करोड़ अधिक है।

‘अल्फा’ की ओपनिंग डे की कमाई

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर ‘अल्फा’ को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन कुछ नकारात्मक वजहों से। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद इसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद ये मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन में सफल रही। सैकनिलक (Sacnilk) के अनुसार, फ़िल्म ने भारत में 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और अब दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके अनुसार फिल्म ने पहले दिन 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.50 करोड़ हो गया है।

‘अल्फा’ बनी आलिया भट्ट की 10वीं सबसे बड़ी ओपनर

कम कमाई के बावजूद, ‘अल्फा’ ने एक अहम रिकॉर्ड बनाया है। ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, यह आलिया भट्ट के करियर की 10वीं सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ (9.02 करोड़ रुपये) की ओपनिंग डे की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इसने 10वें नंबर पर जगह हासिल की है, जबकि ‘ब्रह्मास्त्र’ 37 करोड़ के साथ टॉप पर है। वहीं 21.6 करोड़ की ओपनिंग के साथ ‘कलंक’ दूसरे नंबर पर, 19.4 करोड़ के साथ ‘गली बॉय’ तीसरे नंबर पर, 13.1 करोड़ के साथ ‘शानदार’ चौथे नंबर पर और 12.42 करोड़ के साथ ‘2 स्टेट्स’ पांचवे नंबर पर है। वहीं ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ ने पहले दिन 12.25 करोड़, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 11.1 करोड़, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 10.5 करोड़ और ‘उड़ता पंजाब’ ने पहले दिन 10.05 करोड़ का कलेक्शन किया था।

‘अल्फा’ के बारे में

‘अल्फा’ की बात करें तो यशराज फिल्म्स की इस स्पाई थ्रिलर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। ये दोनों की साथ में पहली फिल्म है। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं। ये YRF की पहली महिला प्रधान स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें बॉबी देओल ने विलेन की भूमिका निभाई है और आलिया और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में ‘वॉर’ के कबीर यानी ऋतिक रोशन का भी कैमियो है, जिसकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली थी। हाल ही में करण जौहर ने एक पोस्ट साझा करते हुए ‘अल्फा’ और आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की और फिल्म को अपना समर्थन दिया। करीना कपूर खान भी इस फिल्म की तारीफ कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ेंः करण जौहर ने किया ‘अल्फा’ का रिव्यू, आलिया भट्ट की खुलकर थपथपाई पीठ, मगर शरवरी के नाम का जिक्र तक नहीं


हॉलीवुड की सस्ती नकल निकली ‘अल्फा’, जीरो लॉजिक और कमजोर कहानी पर भड़के दर्शक, X पर दी ऐसी की तैसी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp