नाम लेडीज का पर स्क्रीन पर छाए रहे यश! ‘टॉक्सिक’ के नए टीजर पर भड़के फैंस, बोले- क्रिंजफेस्ट चल रहा है

नाम लेडीज का पर स्क्रीन पर छाए रहे यश! ‘टॉक्सिक’ के नए टीजर पर भड़के फैंस, बोले- क्रिंजफेस्ट चल रहा है

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर बुधवार को ‘लेडीज एंड लेडीज’ नाम से जारी किया गया। इस टीजर का मकसद फिल्म की मुख्य महिला कलाकारों नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत की पहली झलक दिखाना था। दरअसल इससे पहले फिल्म से जुड़े जितने भी प्रोमो या पहला आधिकारिक टीजर सामने आए थे, उनमें पूरा फोकस केवल मुख्य अभिनेता यश पर ही रखा गया था, जबकि महिला स्टारकास्ट को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर फैंस की इस नाराजगी को देखते हुए मेकर्स ने महिलाओं पर केंद्रित यह नया वीडियो तो जारी कर दिया, लेकिन यह दांव भी उलटा पड़ता नजर आ रहा है। दर्शकों का कहना है कि खास तौर पर अभिनेत्रियों के लिए बने इस टीजर में भी यश का ही बोलबाला रहा।

सेंसर बोर्ड की चेतावनी और यश पर शैडो डायरेक्शन के आरोप

इस नए वीडियो को लेकर दर्शकों की बेहद मिली-जुली और तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग टीजर के एक खास डायलॉग पर कड़ा ऐतराज जता रहे हैं। साथ ही कुछ दर्शकों ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि क्या इस फिल्म की कमान वाकई एक महिला निर्देशक गीतू मोहनदास के हाथों में है, क्योंकि उन्हें इस प्रोजेक्ट पर एक महिला की सोच की झलक दिखाई नहीं दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, ‘भाई, यह क्या बकवास थी? टॉक्सिक के मेकर्स को सेंसर बोर्ड से थोड़ा बचकर रहने की जरूरत है।’ वहीं यश द्वारा फिल्म को खुद ही गुपचुप तरीके से निर्देशित करने का अंदेशा जताते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि यश ने पर्दे के पीछे से इस फिल्म का खुद डायरेक्शन किया है।’ एक और कमेंट में लिखा था, ‘मैं खुद को इस बात के लिए बिल्कुल नहीं मना पा रहा हूं कि इस फिल्म की कहानी किसी महिला ने लिखी है, यह साफ तौर पर सिर्फ पुरुषों की पसंद और नजरिए को ध्यान में रखकर बनाई गई लगती है।’

लोगों का रिएक्शन

टीजर के दृश्यों को लेकर दर्शकों ने इसके स्टाइल पर भी मजेदार और तीखे तंज कसे हैं। एक दर्शक ने सवाल उठाते हुए लिखा, ‘कोई कह रहा था कि यह फिल्म महिला दर्शकों को पसंद आएगी। मुझे तो समझ नहीं आ रहा कि इसमें ऐसा क्या है?!’ वहीं एक यूजर ने इसकी तुलना मर्दों के डियोड्रेंट के कमर्शियल से कर दी और लिखा, टयह किस तरह का वाइल्ड स्टोन का विज्ञापन चल रहा है?’ इसके अलावा टीजर के आखिरी संवाद, ‘डोन्ट फॉर्गेंट द Don’t forget the predictable spectacle of men and their ck’ पर भी लोग खूब नाराजगी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इसकी आखिरी लाइन क्या थी भाई? यह तो पूरी तरह से क्रिंजफेस्ट है।’

नाम ‘लेडीज’ का पर थंबनेल से लेकर स्क्रीन तक छाए रहे यश

टीजर का नाम ‘लेडीज एंड लेडीज’ रखने के बावजूद अभिनेत्रियों को कुछ ही सेकंड का समय मिलने पर प्रशंसक काफी ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स की इस बात के लिए जमकर खिंचाई कर रहे हैं कि उन्होंने महिलाओं के नाम पर भी सिर्फ यश का ही प्रमोशन किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘इन्होंने लेडीज स्पेशल टीजर में भी यश को ही सबसे ज्यादा दिखा दिया।’ वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो के थंबनेल पर सवाल उठाते हुए इसे घमंडी व्यवहार करार दिया। एक और दर्शक ने पूरी स्थिति पर तंज कसते हुए लिखा, ‘पूरे टीजर में किसी भी महिला किरदार को एक शब्द बोलने तक का मौका नहीं मिला और न ही किसी को 5-10 सेकंड से ज्यादा स्क्रीन पर दिखाया गया। मेकर्स ने विडंबना की हद पार कर दी। उन्होंने इसे भी पूरी तरह यश के इर्द-गिर्द ही समेट दिया कि कैसे सारी अभिनेत्रियां बस उनके इर्द-गिर्द नाचेंगी।’ पिछले कुछ सालों में कई बार टलने के बाद यह फिल्म आखिरकार इसी साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय की गई है।

ये भी पढ़ें: आखिरकार सामने आईं यश की ‘लेडीज’, ‘टॉक्सिक’ के नए टीजर में दिखा हसीनाओं का जलवा, 5 अभिनेत्रियों के बीच अकेले घिरे सुपरस्टार

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp