
हिंदी और भोजपुरी सिनेमा के स्टार रवि किशन इन दिनों हालिया रियेलिटी शो ‘द अलायंस’ को लेकर चर्चा में रहे, जिसमें उन्होंने धासू एंट्री ली। शो मं उन्होंने अपनी बेटी रीवा किशन के साथ एंट्री ली थी। लेकिन, अब अचानक उन्होंने बीच में ही शो छोड़ दिया है। शो को अलविदा कहते वक्त रवि किशन काफी भावुक हो गए और उनके साथ-साथ उनकी बेटी रीवा भी काफी इमोशनल नजर आईं। शो में आने के बाद से ही रीवा अपने घर को याद कर रही थीं, खासतौर पर उन्हें अपनी मां की काफी याद आ रही थी। मगर उन्हें अपने पिता का सहारा था, लेकिन अब रवि किशन ने भी शो को बीच में ही अलविदा कह दिया, जिससे रीवा काफी मायूस हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
द अलायंस का नया प्रोमो
शो का नया प्रोमो मेकर्स ने हाल ही में जारी किया है, जिसमें रवि किशन ‘द अलायंस’ को अलविदा कहते नजर आ रहे हैं। मगर इस बार वह शो छोड़ते वक्त काफी इमोशनल दिखे। वह अपने आंसू कंट्रोल ही नहीं कर सके और उनकी आंखों में आंसू आ गए। रवि किशन ने बताया कि वह गोरखपुर जा रहे हैं, क्योंकि वह वहीं रहते हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि वह शो में किसी वजह से आए थे। इसी के साथ उन्होंने शो को यूं बीच में छोड़ने की वजह का भी खुलासा किया।
रवि किशन ने बताई शो छोड़ने की वजह
रवि किशन ने शो छोड़ने की वजह के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मेरे आंसू किसी ने नहीं देखे हैं। मैंने अपनी ड्यूटी निभाई, मैं शो में जिस लिए आया था, वो पूरा किया। अब मुझे ड्यूटी से कॉल आ गया है तो मुझे जाना पड़ेगा, क्योंकि इसी के लिए लोगों ने मुझे वोट किया है। मैं अब गोरखपुर जा रहा हूं, क्योंकि मैं वहीं रहता हूं।’ ये कहते-कहते रवि किशन रो पड़े और उनकी बेटी रीवा किशन की आंखें भी भर आईं। ऐसे में जाते-जाते रवि किशन अपनी बेटी का हौसला बढ़ाते दिखे।
‘द अलायंस’ के बारे में
शो की बात करें तो कुणाल खेमू होस्टेड इस शो में रवि किशन ने अपनी बेटी रीवा किशन के साथ एंट्री ली थी, जिनके बॉन्ड की शुरुआत से ही काफी चर्चा रही। रवि किशन के चलते इस शो को हिंदी दर्शकों के साथ-साथ भोजपुरी ऑडियंस से भी खूब प्यार मिल रहा था। शो में रवि किशन और रीवा किशन के अलावा कुशाल टंडन, अरसलान गोनी, जैद दरबार, नीति टेलर, मिनी माथुर, डेजी शाह, रूही दोसानी, पायल धरे, सैबी सूरी, विशाल सिंह, अरमान खेरा और डॉली जावेद जैसे चर्चित चेहरे बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
