रोहन ठक्कर ने अंशुला कपूर पर लुटाया प्यार, मेहंदी सेरेमनी में दिखा रोमांटिक अंदाज, क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल

रोहन ठक्कर ने अंशुला कपूर पर लुटाया प्यार, मेहंदी सेरेमनी में दिखा रोमांटिक अंदाज, क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल

बोनी कपूर ने अपने परिवार के साथ अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर के प्री-वेडिंग फंक्शंस का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही दुल्हन बनाने वाली हैं। रोहन ठक्कर और अंशुला कपूर 6 जुलाई 2026 को शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में इस कपल ने अपनी मेहंदी सेलिब्रेशन की झलक शेयर की है और इसी जश्न से रोहन और अंशुला का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। रोहन को ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर डांस करते हैं और अपनी मंगेतर अंशुला को कसकर गले लगाते और उनके गाल खींचते हुए दिखाई दिए। 

अंशुला कपूर पर रोहन ठक्कर ने लुटाया प्यार

इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंशुला कपूर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अंशुला और रोहन को अपनी मेहंदी सेरेमनी का मजा लेते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में रोहन दिल खोलकर डांस करते हुए अपनी मंगेतर अंशुला के पास जाते हैं, जिनके हाथों पर मेहंदी है। जश्न के दौरान उन्होंने उन्हें प्यार से गले लगाया और बैकग्राउंड में ‘ले जाएंगे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ गाना बज रहा था। दिलचस्प बात यह है कि अंशुला ने ही सबसे पहले अपनी मेहंदी सेरेमनी का यह प्यारा सा पल अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

मेहंदी के लिए अंशुला कपूर ने चुना खास ब्लू लहंगा

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब उनके रोहन ठक्कर उनके पास आए और उन्होंने गले लगाया तो अंशुला शर्मा गई। अंशुला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की कई खूबसूरत झलक शेयर की हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मेहंदी की ड्रेस के बारे में भी बताया और लिखा था:

‘अपनी मेहंदी के लिए मैं चाहती थी कि मेरा आउटफिट उस परिवार का सम्मान करें, जिसका मैं हिस्सा बनने जा रही थी। @arpitamehtaofficial का यह शानदार टील ब्लू लहंगा पटोला की शानदार विरासत से प्रेरित है और इसमें उनके सिग्नेचर मिरर वर्क को भी खूबसूरती से शामिल किया गया है। ये दोनों ही कलाएं गुजरात की टेक्सटाइल विरासत से गहराई से जुड़ी हुई हैं और इसे और भी खास क्या बनाता है? यह @arpita__mehta का पटोला-प्रेरित पहला ब्राइडल लहंगा है।’

जाह्नवी और खुशी ने प्लान किया था अंशुल-रोहन की मेहंदी

अंशुल ने अपने नोट में यह भी बताया की जाह्नवी और खुशी ने पूरी मेहंदी सेरेमनी को एक सरप्राइज के तौर पर प्लान किया था। उन्हें बस इतना पता था कि कोई सेलिब्रेशन होने वाला है। हालांकि, उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि बहनों ने क्या सोचा है।

ये भी पढे़ं- अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर ने परिवार संग की माता की पूजा, कपूर खानदान ने ढोल पर लगाए ठुमके, अर्जुन के डांस ने लूटी महफिल

कपूर खानदान में बजेगी शहनाई, शुरू हुई बोनी कपूर की बेटी अंशुला की शादी की रस्में, साथ दिखे जाह्नवी-खुशी और अर्जुन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp