
दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में एक खास अपडेट इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दी है। एक्ट्रेस दीपिका ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही के दौरान हो रही शारीरिक चुनौतियों के बारे में बताया। दीपिका, जो हाल के महीनों में ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रही हैं। उन्होंने अपने हैंडल पर एक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में किस हाल में है।
थर्ड ट्राइमेस्टर में दीपिका पादुकोण ने बयां की मुश्किलें
एक्ट्रेस ने एक प्रेग्नेंट महिला की रील शेयर की, जिसमें वह थर्ड ट्राइमेस्टर के दौरान धीरे-धीरे बाथरूम की ओर जा रही है। दीपिका पादुकोण ने पोस्ट के साथ एक उल्टा स्माइली इमोजी लगाया है। इस रील के जरिए उन्होंने फैंस को अपना हाल बताया है। दीपिका और रणवीर ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उनकी बेटी दुआ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए थी। इस घोषणा पर फैंस और सेलेब्रिटीज दोनों ने खूब प्यार बरसाया।
दीपिका और रणवीर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की
दीपिका-रणवीर कर रहे हैं दूसरे बच्चे के जन्म का इंतजार
इस कपल ने सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे बेटी दुआ का स्वागत किया। तब से दीपिका अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाए हुए हैं। वह अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के अलावा 8 घंटे की शिफ्ट की मांग को लेकर चर्चा में रही हैं। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों से खुद को अलग कर लिया है और पब्लिक के बीच कम ही नजर आई हैं।
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में
दीपिका अपने काम से जुड़ी जिम्मेदारियां को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में मुंबई लौटने से पहले उन्होंने केप टाउन में शाहरुख खान की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ के इंटरनेशनल शेड्यूल की शूटिंग पूरी की। यह एक्शन थ्रिलर 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वह अल्लू अर्जुन की पैन-इंडिया तेलुगु एक्शन मूवी ‘राका’ में भी नजर आएंगी।
ये भी पढे़ – दीपिका पादुकोण का दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, पैपराजी की बातें सुन शरमा गईं एक्ट्रेस, मुस्कान पर फिदा हुए फैंस
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
