‘पंचायत’ के ‘मास्टरजी’ शशि वर्मा बने डायरेक्टर, ‘मुर्गा ट्रॉफी’ के साथ जीतेंगे दिल

‘पंचायत’ के ‘मास्टरजी’ शशि वर्मा बने डायरेक्टर, ‘मुर्गा ट्रॉफी’ के साथ जीतेंगे दिल

प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज के हर छोटे-बड़े किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरीं। एक तरफ सचिव जी की भूमिका ने जितेंद्र कुमार दर्शकों का फेवरेट बना दिया तो वहीं प्रधान जी की भूमिका में रघुबीर यादव, मंजू देवी की भूमिका में नीना गुप्ता, उप-सचिव विकास के रोल में चंदन रॉय जैसे कलाकार भी खूब पसंद किए गए। इस चर्चित सीरीज में ‘मास्टरजी’ की भूमिका से शशि वर्मा ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। शशि वर्मा ने सीरीज में एक गंजेड़ी मास्टर की भूमिका निभाई थी और दर्शकों पर अपने अभिनय की छाप छोड़ने में सफल रहे। अब एक्टिंग में अपना दम-खम दिखाने के बाद शशि वर्मा निर्देशन की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ जल्दी ही रिलीज होने वाली है, जिसके निर्देशन का जिम्मेदारी शशि वर्मा ने संभाली है।

डायरेक्टर बने पंचायत के मास्टरजी

शशि वर्मा ‘मुर्गा ट्रॉफी’ से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। ये फिल्म झारखंड के आदिवासी समुदाय से जुड़ी है और काफी चर्चा में है, जो कई अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फ़ेस्टिवल में फ़िल्म नॉमिनेट और प्रदर्शित हो चुकी है। ये फिल्म सामाजिक मुद्दे पर बेस्ड है। ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की कहानी की बात करें तो ये ग्रामीण झारखंड की ठेठ पृष्ठभूमि पर आधारित। शुरुआत में ये फिल्म बच्चों के फुटबॉल खेलने की कहानी लग सकती है, लेकिन असल में यह बचपन, गरिमा, उम्मीद और सामाजिक बदलाव की एक भावुक कहानी है। मेकर्स ने अब तक फिल्म की रिलीज डेट जारी नहीं की है, लेकिन इसके जल्दी ही रिलीज होने की संभावना है।

ऋचा चड्ढा-अली फजल संग कर रहे काम

शशि वर्मा की एक अन्य अपकमिंग फिल्म की बात करें तो उनकी एक अनटाइटलड अपकमिंग फिल्म दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित एक सिचुएशनल कॉमेडी है। इस फिल्म में रियल लाइफ कपल अली फजल, ऋचा चड्ढा नजर आएंगे और उनके साथ कुमुद मिश्रा भी कलाकारों की टुकड़ी शामिल है। शादी के बाद दोनों किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं, लेकिन अब शशि वर्मा की कमेडी फिल्म में दोनों लंबे समय बाद साथ दिखाई देंगे। पिछले दिनों ही अली फजल ने सोशल मीडिया के जरिए इस अपकमिंग फिल्म की जानकारी दी थी।

शशि वर्मा के एक्टिंग प्रोजेक्ट्स

वहीं शशि वर्मा के एक्टिंग करियर की बात करें तो एक अभिनेता के रूप में, शशि ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। बतौर एक्टर वह आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और भूमि पेडनेकर स्टारर ‘बाला’, जाह्नवी कपूर-वरुण धवन की ‘बवाल’, सान्या मल्होत्रा की ‘कटहल’ और राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अपनी एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों को इंप्रैस कर चुके हैं। इनके अलावा वह ‘शोरगुल’, ‘बंटी और बबली 2’, ‘थाई मसाज’, ‘मासूम सवाल’ और ‘हू एम आई’ जैसी ‘फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः 4 साल से राज कर रही 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज, चार हिट सीजन के बाद आएगा पांचवा, IMDb रेटिंग भी है बंपर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »