
‘लॉक अप 2’ शो का आधा सफर पूरा हो चुका है और हर गुजरते दिन के साथ मुकाबला काफी मसालेदार होता जा रहा है। इस रियलिटी शो में शामिल होने वाली नई कंटेस्टेंट कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस अपूर्वा मखीजा हैं, जिन्हें ‘रेबेल किड’ के नाम से भी जाना जाता है। अपनी बेबाक पर्सनैलिटी और वायरल स्टोरीटाइम वीडियो के लिए मशहूर अपूर्वा ने शो में आते ही हलचल मचा दी। शो में एंट्री करते ही उन्होंने श्रेया कालरा पर तंज कसा और उनसे माफी मांगने को भी कहा। अब कई लोग सोच रहे होंगे कि इस झगड़े की वजह क्या है? उनकी दुश्मनी ‘लॉक अप’ से भी पुरानी है।
श्रेया कालरा और अपूर्वा मुखिजा की दुश्मनी
‘लॉक अप’ में श्रेया को ‘कलेश’ करने वाली का टैग मिला था, लेकिन ऐसा लगता है कि अपूर्वा उनसे यह टैग छीनने आई हैं। जैसे ही फराह खान ने ‘रेबेल किड’ को नए कंटेस्टेंट के तौर पर इंट्रोड्यूस किया तो सभी कंटेस्टेंट्स हैरान हो गए। अंदर आते ही अपूर्वा ने श्रेया की तरफ देखा और कहा, ‘सॉरी बोलो।’ उन्होंने न सिर्फ श्रेया से माफी मांगने को कहा, बल्कि उनका मजाक भी उड़ाया। दरअसल, दूसरे हफ्ते में श्रेया ने अपने कुछ राइवल्स को खाना देने से मना कर दिया था, क्योंकि उन्होंने श्रेया से माफी मांगने से इनकार कर दिया था।
अपूर्वा मखीजा और श्रेया कालरा में क्यों हुआ मनमुटाव
आप में से कई लोगों को शायद यह न पता हो कि यह पहली बार नहीं है, जब अपूर्वा और श्रेया किसी शो में एक साथ हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले पिछले साल अपूर्वा और श्रेया ने नेटफ्लिक्स के ‘स्क्विड गेम क्रिएटर्स एडिशन’ में हिस्सा लिया था। दोनों एक ही टीम में थीं और बाद में श्रेया विनर बनीं। हालांकि, शो के बाद श्रेया, ऊर्फी जावेद के पॉडकास्ट पर आईं, जहां उन्होंने पूरे शो के दौरान अपूर्वा के परफॉर्मेंस पर अपनी निराशा जाहिर की। श्रेया ने कहा,
‘मैं रेबेल से बहुत नाराज हूं। अगर किसी शो ने आपको बुलाया है तो इसलिए, क्योंकि वे उम्मीद करते हैं कि आप कंटेंट देंगे। यहां वह टास्क में परफॉर्म नहीं कर रही थीं। वह ठीक से गेम भी नहीं खेलना चाहती थीं और वह मेरी टीम में थीं। इस बात ने मुझे सच में परेशान किया। अगर मैं कहीं जाती हूं, भले ही मुझे पता हो कि मैं जीतने वाली नहीं हूं फिर भी मैं अपना बेस्ट देती हूं, लेकिन वह टास्क में हिस्सा लेने को भी तैयार नहीं थीं। ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें लगता है कि उन्होंने पहले ही इतना कुछ हासिल कर लिया है कि वह दूसरों को नीची नजर से देख सकती हैं। ऐसा नहीं होता है।’
अपूर्वा मखीजा का पलटवार
इसके बाद अपूर्वा ने श्रेया की टिप्पणियों पर रिएक्ट करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा,
‘दोस्तों, मैंने हाल ही में नेटफ्लिक्स के साथ स्क्विड गेम क्रिएटर एडिशन खेला और भले ही मेरे दिमाग और हाथ-पैर के बीच तालमेल बिल्कुल नहीं है, फिर भी मुझे लगता है कि मैंने बहुत अच्छा खेला। बहुत अच्छा खेलने से मेरा मतलब है कि मैंने बहुत बातें कीं और अब बहुत से लोग रैंडम पॉडकास्ट पर मेरे बारे में बात कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें मेरा परफॉर्मेंस पसंद नहीं आया, लेकिन मुझे बहुत मजा आया और मुझे लगता है कि आपको भी बहुत मजा आएगा, क्योंकि मैं उस वीडियो में हूं।’
ये भी पढ़ें – ‘शो से निकाला गया था’, शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा पर श्रेया कालरा ने कसा तंज, मिला तगड़ा जवाब
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/