‘दालिंब’ के 47 सेकेंड के टीजर में छाए ‘पंचायत’ के सचिव जी, दिखा अब तक का सबसे अलग रूप

‘दालिंब’ के 47 सेकेंड के टीजर में छाए ‘पंचायत’ के सचिव जी, दिखा अब तक का सबसे अलग रूप

‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार अब तक पर्दे पर कई तरह के किरदार निभा चुके हैं और अब अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों ही इस फिल्म से जितेंद्र कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था और अब इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद जितेंद्र कुमार के फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। ‘दालिंब’ में जितेंद्र कुमार बिना एक शब्द कहे काफी कुछ कह जाते हैं। जितेंद्र कुमार अब साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘दालिंब’ में दिखाई देंगे, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है और खास बात तो ये है कि ये फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

‘दालिंब’ का टीजर जारी

‘दालिंब’ के टीजर की शुरुआत एक बच्ची के साथ होती है और उसके बाद जितेंद्र कुमार नजर आते हैं। फिर बच्ची और जितेंद्र कुमार दोनों एक साथ डरे-सहमे से दिखाई देते हैं। इस टीजर में कहने को तो एक भी डायलॉग, एक भी शब्द नहीं है, लेकिन बिना कुछ कहे ही ये टीजर बहुत कुछ कह जाता है और शरीर में सिहरन पैदा कर देता है। टीजर में जितेंद्र कुमार एक दम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। अब तक जितेंद्र ने पर्दे पर हल्के-फुल्के किरदार ही निभाए हैं, लेकिन इस बार वह कुछ अलग आजमाने वाले हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

यूजर्स के रिएक्शन

‘दालिंब’ का टीजर जारी होने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स का भी इस पर रिस्पॉन्स आना शुरू हो गया है। एक ने जितेंद्र कुमार के अभिनय की तारीफ करते हुए लिखा- ‘जितेंद्र कुमार जिस तरह की बहुमुखी प्रतिभा दिखा रहे हैं, वह वाकई कमाल है। ये एक मास्टरपीस होने वाली है।’ वहीं एक ने लिखा- ‘सबकी नजरें सिर्फ जीतू भैया (जितेद्र कुमार) पर हैं।’ एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा – ‘अरे जीतू भैया, आप किस लाइन में घुस रहे हैं। मगर जो भी है, कमाल है। ये टीजर रोंगटे खड़े कर रहा है।’ वहीं कई ने इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर के टीजर को देखने के बाद अभी से इसे अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करने की बात कही है।

जितेंद्र कुमार का वर्क फ्रंट

जितेंद्र कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘दालिंब’ के अलावा वह ‘मिर्जापुर’ में भी दिखाई देंगे। वेब सीरीज के तौर पर दर्शकों के बीच अब मेकर्स ‘मिर्जापुर द मूवी’ लेकर आ रहे हैं जो बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। ‘मिर्जापुर द मूवी’ में जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी की जगह ली है। यानी वह इस फिल्म में ‘बबलू’ का किरदार निभाते नजर आएंगे। एक तरफ कुछ दर्शक हैं जो इस बदलाव को लेकर खुश हैं तो वहीं कुछ निराशा जाहिर कर रहे हैं। इसके अलावा जितेंद्र कुमार ‘पंचायत 5’ में भी दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ेंः देश की सबसे पॉपुलर सीरीज, IMDb रेटिंग है 9+, एक बार देखना शुरू किया तो आखिरी एपिसोड तक नहीं लेंगे दम

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »