
‘ऑब्सेशन’ की सफलता के बाद भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एक फिल्म जबरदस्त चर्चा में है, जो इसी साल रिलीज हुई है और आते ही छा गई। ओटीटी दर्शक अब ली क्रोनिन की ‘द ममी’ में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यह सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म अपने डरावने माहौल, सस्पेंस भरी कहानी और खौफनाक पलों से भरपूर है, जिससे यह हॉरर फिल्मों के शौकीनों के बीच एक पसंदीदा फिल्म बन गई है। इन दिनों डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 2 घंटे 15 मिनट की नई सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म तहलका मचा रही है, जिसकी कहानी बाकी डरावनी फिल्मों से काफी अलग और दिलचस्प है।
ओटीटी पर छाई नई हॉरर फिल्म
हम बात कर रहे हैं साल 2026 की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर ‘द ममी’ की, जिसे घर में अकेले बैठकर देखने के बाद आपकी नींद उड़ जाएगी और आंखें बंद करने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे। इसमें एक पत्रकार की युवा बेटी रेगिस्तान में अचानक गायब हो जाती है। आठ साल बाद, जब वह परिवार के पास लौटती है तो उन्हें गहरा सदमा लगता है, क्योंकि उनकी खुशी एक भयानक सपने में बदल जाती है।
‘द ममी’ की धांसू कहानी
साल 2026 की हॉरर फिल्म ‘द ममी’ पूरी तरह से काल्पनिक है। यह किसी भी सच्ची घटना पर आधारित नहीं है। ली क्रोनिन की ‘द ममी’ अप्रैल 2026 को रिलीज हुई थी। इस सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म की कहानी एक अमेरिकी परिवार की है, जिसकी बेटी केटी को एक शख्स अगवा कर लेता है। इस दौरान एक ताबूत में बंद रहने के दौरान केटी पर ‘नस्मारानियन’ नाम के एक प्राचीन राक्षस का साया पड़ जाता है, जो बहुत खतरनाक होता है।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं ‘द ममी’?
2 घंटे 15 मिनट की सुपरनैचुरल हॉरर ‘द ममी’ का हर एक सीन डर, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म में जैक रेनोर, लिया कोस्टा, मे कैलामावी, नताली ग्रेस और वेरोनिका फाल्कन हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
ये भी पढे़ं-
पैसों के विवाद में फंसे प्रिंस नरूला, रैपर हिटजोन ने लगाए गंभीर आरोप, वॉयस नोट्स किए शेयर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
