‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ फेम Kaylee Hottle का निधन, कार क्रैश में गई जान

‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ फेम Kaylee Hottle का निधन, कार क्रैश में गई जान

‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ और ‘गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ जैसी चर्चित फिल्मों में जिया का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन हो गया है। 18 साल की उम्र में केली ने एक कार एक्सीडेंट के चलते हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत से पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। केली मूक-बधिर एक्ट्रेस थीं। वे एक ऐसे परिवार से थीं जिसमें कई पीढ़ियों से लोग सुन नहीं सकते थे, जिनमें उनके पिता भी शामिल थे। केली की दुखद मौत के बाद उनके पिता ने अमेरिकन साइन लैंग्वेज के जरिए उनके निधन की पुष्टि की है।

18 साल की केली हॉटल का निधन

केली हॉटल के पिता जोशुआ हॉटल ने फेसबुक लाइवस्ट्रीम के जरिए अमेरिकन साइन लैंग्वेज में केली के निधन की पुष्टि की। इसके बाद उन्होंने TMZ को कन्फर्म किया कि केली ने मैरीलैंड में एक सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी है, इस दौरान वह खुद टेक्सास में थे। जोशुआ ने बताया कि, जब अधिकारी एक्सीडेंट के बाद केली को अस्पताल लेकर जा रहे थे, उनके दिल का धड़कना बंद हौ गया। वहीं केली के स्कूल, टेक्सास स्कूल फॉर द डेफ, ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक बयान जारी कर उनकी मौत की पुष्टि की।

‘टेक्सास स्कूल फॉर द डेफ’ का पोस्ट

स्कूल के बयान में कहा गया, ‘हमें बहुत दुख के साथ यह ये बताना पड़ रहा है कि हमारी TSD की सीनियर छात्रा, केली हॉटल का कल फ्रेडरिक, मैरीलैंड में एक कार दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। इस बेहद मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं केली के परिवार, दोस्तों, क्लासमेट्स और उन सबके साथ है, जो उससे प्यार करते थे। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे केली के परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें और दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में कोई भी जानकारी शेयर करने या अटकलें लगाने से बचें।’

‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ में केली हॉटल की क्या भूमिका थी?

केली ने 2021 की फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ में जिया के तौर पर एक्टिंग की शुरुआत की थी। जिया एक बहरी अनाथ बच्ची है जिसका कॉन्ग के साथ एक खास रिश्ता है। उन्होंने 2024 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘गॉडज़िला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ में भी यही भूमिका निभाई। वह इस फिल्म में अलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड, मिली बॉबी ब्राउन और रेबेका हॉल के साथ नजर आईं। ‘गॉडज़िला वर्सेस कॉन्ग’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें ‘सैटर्न अवॉर्ड फॉर बेस्ट परफॉर्मेंस बाय ए यंगर एक्टर’ के लिए नॉमिनेशन भी मिला। वह कई अन्य एक्टिंग प्रोजेक्ट्स की भी तैयारी कर रही थीं।

ये भी पढ़ेंः ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस ब्रेंडा फ्रिकर का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, फैंस ने दी श्रद्धांजलि

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »