
जितेंद्र हिंदी सिनेमा के उन स्टार्स में से एक हैं, जिनका चर्म आज भी बरकरार है। जितेंद्र ने छह दशकों से भी लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ‘गीत गाया पत्थरों ने’ से एक्टिंग की शुरुआत की और ‘फर्ज’ से स्टार बने। अभिनेता को ऑन-स्क्रीन शानदार परफॉर्मेंस के लिए जंपिंग जैक का निकनेम मिला। अपने शानदार फिल्मी करियर के साथ-साथ उन्होंने रियल एस्टेट में भी समझदारी से निवेश किया और आगे चलकर मुंबई के प्रॉपर्टी मार्केट में एक जाना-माना नाम बन गए। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में दिवंगत एक्टर भरत भूषण से एक बंगला बहुत ही कम कीमत पर खरीदा था, जिसकी कीमत आज करोड़ों रुपये में है।
जितेंद्र को भरत भूषण ने मजबूरी में बेचा था बंगला
‘द रियल्टी ड्राइव’ से बात करते हुए जितेंद्र ने बताया कि भरत भूषण बहुत बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहे थे और उन्हें अपना पाली हिल वाला बंगला सिर्फ 4.25 लाख में बेचना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्लॉट की कीमत अब लगभग 450 करोड़ है। उस पुरीने दिन को याद करते हुए जितेंद्र ने कहा:
‘उन दिनों वे बहुत बड़े स्टार थे और उन्होंने बैजू बावरा जैसी फिल्में की थीं। वे मेरे पास अपना पाली हिल वाला बंगला बेचने का ऑफर लेकर आए, जब मैंने अपने पिता से बात की तो उन्होंने कहा चलो एक बंगला खरीद लेते हैं। तब तक हम बहुत ही निचले-मध्यम वर्गीय जीवन जी रहे थे। मैं 20×10 के कमरे में रहता था। एक चॉल में आठ लोग साथ रहते थे। आखिरकार मैंने 4.25 लाख में वह बंगला खरीद लिया और भी हैरानी की बात यह थी कि उसी कीमत में 3,450 स्क्वेयर फ़ीट का प्लॉट भी मिला।’
बंगला खरीदने के बाद जितेंद्र को हुआ था तगड़ा मुनाफा
जितेंद्र ने बताया कि बंगले में रहने के कुछ ही समय बाद उनकी लगातार चार फिल्में फ्लॉप हो गईं। उन्हें डर था कि कहीं उनका हाल भी भरत भूषण जैसा न हो जाए, जिन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था, इसलिए उन्होंने घर छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, बाद में यह प्रॉपर्टी उनके सबसे फायदेमंद निवेशों में से एक साबित हुई। सालों बाद, जब एक डेवलपर उनके पास रीडेवलपमेंट का ऑफर लेकर आया तो जितेंद्र तुरंत मान गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने बंगले को बनाने में इस्तेमाल हुई बर्मा टीक की लकड़ी से ही बंगले की खरीद कीमत का लगभग तीन गुना कमा लिया था। उन्होंने कहा:
‘आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन जब इसे तोड़ा गया तो मुझे इसके निर्माण में इस्तेमाल हुई बर्मा टीक लकड़ी से ही 11.5 लाख मिले। मैंने पूरा बंगला 4.25 लाख में खरीदा था और सिर्फ लकड़ी से ही 11.5 लाख कमा लिए।’
ये भी पढे़ं – चॉल में बीता बचपन, पहली फिल्म के लिए घिसनी पड़ी एड़ियां, हीरो बनने के लिए चुकानी पड़ी थी ये कीमत
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/