
प्राइम वीडियो पर अगर आपको कुछ शानदार देखने का मन है और नींद उड़ा देने वाली कहानी देखना चाहते हैं तो साल 2023 में रिलीज हुई ‘डेड रिंगर्स’ अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह डेविड क्रोनबर्ग की 1988 की इसी नाम की फिल्म पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट आप महीनों तक नहीं भूल पाएंगे। इसमें दो बहनों की बेहतरीन कहानी दिखाई गई है, जिसमें दर्शकों को रहस्य, खौफ और ट्विस्ट एक साथ देखने को मिलेगा। कमाल की बात यह है कि ‘डेड रिंगर्स’ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेटेड हो चुकी है।
खौफ और सस्पेंस से भरपूर सीरीज
डेविड क्रोनबर्ग की 1988 की थ्रिलर फिल्म ‘डेड रिंगर्स’ का यह मॉडर्न वर्शन है। इसमें रेचल वाइज ने इलियट और बेवर्ली मैंटल का डबल-लीड रोल निभाया है। कहानी में देखने को मिलता है कि ये जुड़वां बहनें एक-दूसरे से सब कुछ शेयर करती हैं। ड्रग्स, लवर्स और पुरानी प्रथाओं को चुनौती देने के साथ ही महिलाओं की हेल्थकेयर को लोगों के बीच सुर्खियों में लाने के लिए किसी भी हद तक जाती है। उनका बेबाक अंदाज सीरीज में लोगों को समझ नहीं आता है और अपने मकसद को पूरा करने के लिए वह खूनी खेल खेलती है।
ओटीटी पर कहां देखें डेड रिंगर्स?
‘डेड रिंगर्स’ आप घर बैठे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। कहानी को 6 एपिसोड में दिखाया गया, जिसका हर एपिसोड 1 घंटे का है। इसे IMDb पर 6.4 रेटिंग मिली है। इसकी रेटिंग भले ही कम है, लेकिन कहानी जबरदस्त है। जुड़वां बहनों की रहस्यमयी कहानी आपको शुरू से अंत तक बांधे रखेगी। साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा मिनिसरीज ‘डेड रिंगर्स’ के लिए रेशेल वीज को 81वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में ‘बेस्ट परफॉर्मेंस बाय ए फीमेल एक्टर इन ए लिमिटेड सीरीज’ कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।
सीरीज डेड रिंगर्स का सीक्वल होगा रिलीज?
‘डेड रिंगर्स’ का दूसरा सीजन नहीं आएगा। अमेजन प्राइम वीडियो ने रेचल वाइज स्टारर इस सीरीज को शुरू से ही एक लिमिटेड सीरीज के तौर पर प्लान किया था और इसकी क्रिएटर ऐलिस बर्च ने कन्फर्म किया है कि कहानी पूरी हो चुकी है और इस सीरीज से जुड़ी कोई भी कहानी आगे नहीं आएगी। ऐसे में यह कन्फर्म हो गया है कि ‘डेड रिंगर्स 2’ नहीं बनेगी।
ये भी पढे़ं- प्राइम वीडियो पर महा फ्लॉप ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का धमाका, टॉप 10 में कर रही ट्रेंड, ओटीटी पर आते ही छाई फिल्म
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
