
कुणाल खेमू अपने नए रियेलिटी शो ‘द अलायंस’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसकी शुरुआत हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो हुई है। इस शो में कुशाल टंडन, अर्सलान गोनी, रवि किशन, मिनी माथुर, निखिल चिनापा, सब्बी सूरी, रूही दोसानी और डेजी शाह जैसे सेलेब्स ने एंट्री ली है और शो का पहला एपिसोड भी सामने आ चुका है और पहले ही एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नोंक-झोंक भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वंशज सिंह टीवी एक्टर कुशाल टंडन से भिड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच जोरदार बहस होती है और बात इतनी बढ़ गई कि कुशाल, वंशज को धमकी देने से भी नहीं चूके।
कुशाल टंडन-वंशज सिंह में बहस
‘द अलायंस’ के हालिया प्रोमो के अनुसार, शो में कुल चार अलायंस बनाए गए हैं। यानी, खिलाड़ियों को चार-चार लोगों के ग्रुप में बांटा गाय है। ये अलायंस हैं किंग्स, वॉरियर्स, हंटर्स और लीजेंड्स। इस अलायंस में चारों टीमों को टीम में ही टास्क परफॉर्म करना होता है और इसी बीच कुशाल टंडन और वंशज सिंह के बीच जोरदार बहसबाजी शुरू हो जाती है।
वंशज ने कुशाल को मारा ताना
शो के नए प्रोमो में देखा जा सकताहै कि कुशाल अपनी गेम स्ट्रैटजी का इस्तेमाल करते हैं और अपोजिट टीम के पॉइंट्स कम कराने की कोशिश करते हैं, जिस पर वंशज कहते हैं कि वो सेफ खेलने की कोशश कर रहे हैं। वंशज बिना रुके कुशाल के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, जिस पर कुशाल उन्हें चुप कराते हैं। इस पर वंशज ताना मारते हुए कुशाल से कहते हैं कि वो अब सेकेंड आना सीखेंगे। जवाब में कुशाल, वंशज को बेटा कहकर बुलाते हैं और कहते हैं- ‘बेटा सुन तो लो’, यही बात वंशज को अखर जाती है और वह कहते हैं- ‘हां बाबू बताओ।’
थप्पड़ की धमकी तक पहुंची बात
वंशज की बात पर रिएक्ट करते हुए कुशाल कहते हैं- ‘थोड़ा तमीज से।’ यहां वंशज, कुशाल से उन्हें ‘बेटा’ बोलने से मना करते हैं और कहते हैं- ‘मैं याहं सुनने नहीं आया हूं।’ बात बढ़ती है और कुशाल गुस्से में कहते हैं- ‘उनके कॉन्ट्रैक्ट में थप्पड़ मारने की परमिशन है, इतना पिटेगा ना सबके मामने, मर जाएगा।’ जवाब में वंशज ने कहा- ‘मार, मार के दिखा। क्या आप गैंगस्टर हैं, मारने आए हैं यहां?’
द अलायंस के कंटेस्टेंट्स
‘द अलायंस’ के कंटेस्टेंट लिस्ट की बात करें तो शो में कुशाल टंडन, रवि किशन, रीवा किशन, मिनी माथुर, अर्सलान गोनी, जैद दरबार, निखिल चिनप्पा, नीति टेलर, डेजी शाह, वंशज सिंह, पायल धारे, रूही दोसानी, अरमान खेरा, सब्बी सूरी, डॉली जावेद और डेलबार आर्या जैसे सेलेब्स ने कुणाल खेमू के शो में हिस्सा लिया है।
ये भी पढ़ेंः OTT पर आ रहा भरोसे, ताकत और सर्वाइवल का ‘एलायंस’ खेल, कुणाल खेमू में होगी कंटेस्टेंट की लगाम, ट्रेलर में दिखी झलक
प्राइम वीडियो पर पहली बार आ रहा डेली रियलिटी शो ‘अलायंस’, कुणाल खेमू संभालेंगे होस्ट की कमान
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
