
‘लापता लेडीज’ और ‘मिर्जापुर’ में काम कर चुके एक्टर सतेंद्र सोनी ने आरोप लगाया है कि उन्हें तय फीस नहीं दी गई और फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने उन्हें धमकाया। इसके बाद ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ (AICWA) ने मध्य प्रदेश सरकार से फिल्म ‘पेड पालकी’ के मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज की और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सतेंद्र सोनी ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने अपने फैंस को बताया कि कई मुश्किलों का सामना करने के बाद वे सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं।
AICWA ने सतेंद्र सोनी संग मारपीट के आरोपों पर FIR की
X (पहले ट्विटर) पर शेयर किए गए एक बयान में AICWA ने लिखा, ‘सतेंद्र सोनी का शेयर किया गया इमोशनल वीडियो उस दर्द और परेशानी को दिखाता है, जो उन्होंने झेली है। उनके आरोप भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों और वर्करों के साथ होने वाले बर्ताव को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करते हैं। किसी भी कलाकार या वर्कर को ऐसा बर्ताव नहीं झेलना चाहिए।’
AICWA ने ‘पेड़ पालकी’ मेकर्स के खिलाफ खोला मोर्चा
AICWA ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘कई वर्कर और कलाकार आरोप लगाते हैं कि उन्हें काम देने का वादा करके फिल्म की शूटिंग के लिए बुलाया जाता है, लेकिन बाद में उन्हें पेमेंट में देरी या पेमेंट न मिलने का सामना करना पड़ता है और जब वे अपना हक मांगते हैं तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है। ऐसी शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। सतेंद्र सोनी ने अपना इमोशनल वीडियो सार्वजनिक करके इन चिंताओं को सबके सामने रखा है और उन मुश्किलों को उजागर किया है, जिनका सामना कलाकारों और वर्करों को करना पड़ सकता है।’
सतेंद्र सोनी के आरोपों से मचा हंगामा
एसोसिएशन ने आगे कहा कि यह मुद्दा मामूली बात नहीं है और मध्य प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि वह इन आरोपों पर तुरंत संज्ञान ले और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें। एसोसिएशन ने यह भी कहा कि हर वर्कर और कलाकार सम्मान, समय पर पेमेंट और डराने-धमकाने से सुरक्षा का हकदार है।
ये भी पढे़ं- मुश्किल में ‘लापता लेडीज’ का ‘छोटू’, फीस मांगने पर डायरेक्टर ने सतेंद्र सोनी को दी जान से मारने की धमकी, सुनाई आपबीती
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
