प्रेमानंद महाराज के उपदेश का एक्ट्रेस प्रणवी तिवारी पर जोरदार असर, सब छोड़कर चुनी भक्ति की राह, कृति सेनन की कोस्टार एक्टिंग से मुंह फेर बनीं साध्वी

प्रेमानंद महाराज के उपदेश का एक्ट्रेस प्रणवी तिवारी पर जोरदार असर, सब छोड़कर चुनी भक्ति की राह, कृति सेनन की कोस्टार एक्टिंग से मुंह फेर बनीं साध्वी

फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाने के बाद इसे एक झटके में अलविदा कहना आसान नहीं होता। कई बार सितारे इस इंडस्ट्री से दूरी बनाने की चाहत जाहिर करते हैं, लेकिन चमक-दमक में इस तरह लिप्त होते हैं कि इसे छोड़ ही नहीं पाते। फिर कई सितारे ऐसे हुए, जिन्होंने शोहरत हासिल करने के बाद इससे दूरी बना ली। कुछ अलग फील्ड में काम करने लगे तो कई भक्ति की राह पर निकल पड़े। कई सितारे ऐसे हुए जिन्होंने एक्टिंग को पूरी तरह त्याग कर धर्म की राह को चुना और ग्लैमर वर्ड से दूर होकर दिन-रात ईश्वर की भक्ति में लगा दिए। ऐसी ही एक्ट्रेस हैं प्रणवी तिवारी, जिन्होंने हाल ही में फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया और वृंदावन में साध्वी बन गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी आध्यात्मिक जर्नी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वो क्यों धर्म की राह पर निकल पड़ी।

कृति सेनन की को-स्टार का साध्वी बनने का फैसला

प्रणवी तिवारी बताती हैं कि प्रेमानंद महाराज का उन पर इतना गहरा असर पड़ा कि उन्होंने सब कुछ छोड़कर भक्ति का रास्ता चुना। कृति सेनन की को-स्टार ने साध्वी बनने के लिए एक्टिंग छोड़ दी, जबकि एक दौर में उनके पास सब कुछ था, न पैसे की कमी थी, न किसी और चीज की, लेकिन उन्हें फिर भी हर वक्त एक कमी खल रही होती थी। उन्हें शोबिज की दुनिया में सब कुछ होते हुए भी अकेलेपन का अहसास होता था। ऐसे में उन्होंने अपना हवा-पानी बदलने का फैसला किया। एयर होस्टेस से अभिनेत्री बनीं प्रणवी ने कृति सेनन के साथ विज्ञापन में काम किया, वो कई और एड फिल्म का भी हिस्सा रहीं, लेकिन फिर वो वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में आध्यात्मिकता को अपनाने के लिए अपना सफल करियर छोड़ दीं।

बयां किया मन की बेचैनी का दर्द

शोबिज में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने सब कुछ पीछे छोड़कर भक्ति का रास्ता चुना है। अब प्रणवी तिवारी का नाम भी उनमें शामिल हो गया है। प्रणवी के पास अच्छा पैसा, काम और परिवार था, लेकिन उन्होंने सब कुछ छोड़कर आध्यात्मिकता का रास्ता अपनाने का फैसला किया। उन्होंने शोबिज और ग्लैमर की दुनिया से दूर होने की वजह बताई। ‘मेरो वृंदावन’ पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, ‘मैं पहली बार 2025 में वृंदावन गई थी। मैं एयर होस्टेस थी। मैंने कृति सेनन के साथ विज्ञापनों में काम किया है। कुछ विज्ञापनों में मैं मुख्य भूमिका में भी थी। मैं पूरी तरह से एक्टिंग करना चाहती थी, लेकिन मेरा मन बेचैन था। मुझे लगा कि मेरे पास सब कुछ है, लेकिन शांति नहीं है।’

प्रेमानंद महाराज से दीक्षा और भगवती बनने का सफर

प्रणवी आगे कहती हैं, ‘फिर फरवरी 2025 में मैंने प्रेमानंद महाराज को सुनना शुरू किया। मुझे पता चला कि उनसे दीक्षा लेना मुश्किल था। मैंने अपने परिवार से बात की और फिर सब कुछ छोड़कर वृंदावन आ गई। पिछले दो सालों से मुझे लग रहा था कि कुछ कमी है। वृंदावन में मैं एक भाई से मिली, जिनकी मदद से मैं प्रेमानंद महाराज से मिली और दीक्षा ली। जब से मैंने गुरुदेव को सुनना शुरू किया, मुझे लगा कि यही सब कुछ है। मुझे लगा कि मैंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है। मई 2026 में मैं वृंदावन चली गई।’ प्रणवी अब भगवती बन गई हैं और यही उनकी पहचान है। वह प्रेमानंद महाराज के मार्गदर्शन में हैं और कृष्ण भक्ति और नाम-जप कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:  एक ही कहानी और 26 बार रीमेक, IMDb पर मिली 7.7 रेटिंग, ‘परफेटी स्कोनोसियुटी’ पर अक्षय कुमार ने भी बना डाली फिल्म

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp