फिर ‘महादेव’ बनकर लौट रहे मोहित रैना, ‘रामायण’ में निभा रहे शिवजी की भूमिका

फिर ‘महादेव’ बनकर लौट रहे मोहित रैना, ‘रामायण’ में निभा रहे शिवजी की भूमिका

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का हाल ही में भव्य ट्रेलर लॉन्च किया गया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में मेकर्स ने एक भव्य इवेंट के दौरान कुछ खास लोगों के लिए ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज किया, वहीं फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। नितेश तिवारी के निर्दशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ 23 कलाकारों की टोली नजर आने वाली है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर दर्शक बेसब्र हैं। फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्री राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल बजरंगबली की भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच फिल्म में ‘महादेव’ की भूमिका निभा रहे कलाकार के चर्चे भी जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में कोई और नहीं बल्कि टीवी के ‘महादेव’ यानी मोहित रैना ही भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं।

मोहित रैना निभा रहे हैं महादेव की भूमिका?

हाल ही में नई दिल्ली के भारत मंडपम में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान कुछ खास लोगों के लिए ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें फिल्म की कास्ट और निर्माता मौजूद रहे। अब 24 जुलाई को वर्ल्डवाइड इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। लेकिन, ट्रेलर के वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले ही इसकी क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। ऐसे ही एक वायरल क्लिप में मोहित रैना ‘महादेव’ की भूमिका में नजर आ रहे हैं और ट्रेलर में रावण बने यश की झलक भी देखने को मिलती है। मेकर्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक रूप से इसका ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन वायरल क्लिप ने फैंस के दिलों की धड़कनें जरूर तेज कर दी हैं।

Image Source : YOUTUBE/NAAMRAVANAमहादेव की भूमिका में मोहित रैना।

टीवी पर ‘महादेव’ की भूमिका से दर्शकों के दिल जीत चुके हैं मोहित रैना

बता दें, मोहित रैना टीवी धारावाहिक ‘देवों के देव… महादेव’ में भगवान शिव की भूमिका निभा चुके हैं। इस पौराणिक धारावाहिक का पहला एपिसोड 18 दिसंबर 2011 में टेलीकास्ट हुआ था और आखिरी एपिसोड 14 दिसंबर 2014 को आया था। इस धारावाहिक में मोहित रैना के साथ मौनी रॉय ने लीड रोल निभाया था। उन्होंने शो में माता सती की भूमिका निभाई थी। उनके शो छोड़ने के बाद सोनारिक भदौरिया ने माता पार्वती की भूमिका निभाई। इस सीरियल को दर्शकों से इतना प्यार मिला कि आज भी कई दर्शकों को मोहित रैना को देखते ही ‘महादेव’ में उनका अभिनय याद आ जाता है।

‘रामायण’ के बारे में

रामायण की बात करें तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म दो भागों में बन रही है। पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा और दूसरा 2027 में दिवाली पर ही रिलीज होगा। 4000 करोड़ में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं और साई पल्लवी माता सीता की। वहीं यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, सोनल झा, शिशिर शर्मा, शीबा चड्ढा, मुकेश तिवारी, अनुपम खेर, रकुल प्रीत सिंह, शोभना पिल्लई और काजल अग्रवाल जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की राह नहीं होगी आसान, ‘गॉडजिला’ से होगी टक्कर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »