
एक्टर बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’, जो अभी सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है। ऑस्ट्रेलिया के नेशनल इंडियन फिल्म फ़ेस्टिवल (NIFFA) के 2026 एडिशन का समापन भी फिल्म बंदर ही करने वाली है। अनुराग कश्यप की डायरेक्ट की हुई यह थ्रिलर फिल्म, मेलबर्न में फेस्टिवल के आखिरी चरण की क्लोजिंग फिल्म के तौर पर चुनी गई है।
मेलबर्न में चल रहा फेस्टिवल
यह घोषणा तब हुई है जब NIFFA ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में चल रहा है; होबार्ट, गोल्ड कोस्ट और ब्रिस्बेन में फ़ेस्टिवल खत्म होने से पहले मेलबर्न में इसका आखिरी चरण आयोजित किया जा रहा है। भारत के बाहर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े आयोजनों में से एक माने जाने वाले इस फ़ेस्टिवल में नई फिल्में, पुरानी क्लासिक फिल्में और इंडस्ट्री से जुड़ी चर्चाएं शामिल हैं। ‘बंदर’ जिसमें बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं, 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद से ही अपनी अनोखी कहानी और एक्टिंग के लिए चर्चा में रही है। इस फिल्म में सपना पब्बी, सबा आजाद, राज बी. शेट्टी, जितेंद्र जोशी, रिद्धि सेन, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोंसले भी अहम भूमिकाओं में हैं।
इन फिल्मों का होगा प्रीमियर
मेलबर्न प्रोग्राम में रिस्टोर की गई क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग भी शामिल है, जैसे श्याम बेनेगल की ‘मंथन’ (4K में) और 1989 की कल्ट फिल्म ‘इन व्हिच एनी गिव्स इट दोज़ वन्स’ (In Which Annie Gives It Those Ones), जिन्हें फिल्म हेरिटेज फ़ाउंडेशन इंडिया के सहयोग से दिखाया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया का नेशनल स्क्रीन म्यूज़ियम, ACMI, भी कल्चरल पार्टनर के तौर पर इस फेस्टिवल से जुड़ा है। इस साल का एडिशन सिडनी, पर्थ, एलिस स्प्रिंग्स और ब्रोकन हिल समेत ऑस्ट्रेलिया के नौ शहरों में आयोजित किया गया है, जो भारतीय सिनेमा की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को दिखाता है। अनुराग कश्यप की डायरेक्ट की हुई ‘बंदर’ को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि बंदर फिल्म की लोगों ने खूब तारीफ की थी और काफी पसंद भी आई थी। हालांकि इसके बाद भी फिल्म ने कमाई के मामले में मेकर्स को काफी निराश किया है।
ये भी पढ़ें-सुपरमैन संग सारा अली खान का रॉयल अफेयर? हॉलीवुड सितारों संग दिखीं बॉलीवुड हीरोइन, शेयर की फोटो
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
