‘माई चली गई तो हम खत्म’, मां के सूजे पैर देखकर भावुक हुए पवन सिंह

‘माई चली गई तो हम खत्म’, मां के सूजे पैर देखकर भावुक हुए पवन सिंह

पवन सिंह भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उनकी स्टार पावर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब भी उनका कोई नया गाना आता है, देखते ही देखते लाखों में व्यूज हासिल कर लेता है। पवन सिंह कुछ महीने पहले अशनूर ग्रोवर होस्टेड रियेलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आए थे और अब एक और रियेलिटी शो को लेकर पावर स्टार चर्चा में हैं। पवन सिंह अब भोजपुरी इंडस्ट्री के पहले रियेलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आएंगे, जो जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होने जा रहा है। इस शो का हालिया प्रोमो अब काफी चर्चा में है, जिसमें पवन सिंह अपनी मां की सेवा करते नजर आ रहे हैं।

पवन सिंह मां की सेहत को लेकर हुए चिंतित

हाल ही में मेकर्स ने ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो साझा किया, जिसमें पवन सिंह अपनी मां के पैर दबाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच हुई भावुक बातचीत ने फैंस को भी इमोशनल कर दिया है। पवन सिंह अपनी मां के पैर दबाते हुए कहते हैं- ‘आपका पैर क्यों सूजा है?’ जवाब में सुपरस्टार की मां कहती हैं- ‘हमको शुगर-बीपी है, थोड़ा तबीयत खराब है, थोड़ी तबीयत खराब है और जैसे ही पवन को पता चला वो सारा काम छोड़कर हमारे पास आ गया। हमारा बेटा हमारी बहुत इज्जत करता है।’ इस पर पवन सिंह भावुक हो जाते हैं और कहते हैं- ‘हमारे पास अगर कोई संपत्ति है तो सिर्फ और सिर्फ आप हैं। माई के अलावा मेरे पास कुछ नहीं है।’

भावुक हुईं पवन सिंह की मां

पवन सिंह की मां भी उनकी बात सुनने के बाद भावुक हो जाती हैं और कहती हैं- ‘बेटा कब से कह रही हूं, तुम्हारी मां चली गई तो तुम क्या करोगे। शादी कर लो बेटा। तुम अपनी दुनिया बसा लो, अपने दिल को कच्चा मत करो।’ ये सुनकर भावुक पवन सिंह कहते हैं- ‘माई चली गई तो पवन खत्म।’ ये कहते हुए पवन सिंह रो पड़ते हैं। मां के प्रति भोजपुरी सुपरस्टार का ये प्यार देखने के बाद फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं कई ने उनकी सादगी की भी तारीफ की।

‘भोजपुरी बवाल’ के बारे में

‘भोजपुरी बवाल’ की बात करें तो ये भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला रियेलिटी शो है, जिसमें पवन सिंह, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और तेज प्रताप यादव जैसे चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी आपस में भिड़ती नजर आई थीं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए और इसके बाद दोनों के बीच अंग्रेजी को लेकर भी जंग छिड़ गई।

ये भी पढ़ेंः पवन सिंह, निरहुआ और तेज प्रताप यादव का दिखेगा ‘भोजपुरी बवाल’, एक ही टेबल पर बैठ विवादों-अफवाहों पर भिड़ेंगे बड़े-बड़े सुपरस्टार्स

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »