
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में है, जिसकी रिलीज की वह जमकर तैयारी कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले गुरुवार, 18 जून 2026 को बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए। यह मंदिर भारत के जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर बसा हुआ है। मंदिर से एक्टर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वह सिक्योरिटी से घिरे दिखाई दे रहे हैं।
अक्षय कुमार ने वैष्णो देवी का लिया आशीर्वाद
वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार को देखकर उनके फैंस खुश हो जाते हैं और उनके साथ फोटो-सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं। इस दौरान एक्टर अक्षय ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था और नंगे पैर माता के दर्शन किए।
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट
अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग 2023 में शुरू हुई थी, लेकिन इसमें कई बार देरी हुई और रिलीज डेट भी कई बदली गई। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, जब से इसका पहला पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हुआ है। ‘वेलकम टू द जंगल’ की कास्ट से लेकर गानें भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।
‘वेलकम टू द जंगल’ की धांसू कास्ट
इस फ़िल्म में कई बड़े स्टार्स हैं और इसमें लगभग 34 जाने-माने एक्टर्स दिखाई देने वाले हैं। अक्षय कुमार के अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कई बेहतरीन कलाकार भी हैं।
अक्षय कुमार की आने वाली नई फिल्में
लगातार कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार को आखिरकार ‘भूत बंगला’ से सफलता मिली, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। इस हॉरर फिल्म ने दुनिया भर में 270.79 करोड़ कमाए थे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ हिट होगी या फ्लॉप।
ये भी पढे़ं-
KSBKBT 2: तुलसी के घर में होगी महाभारत, रियो के निशाने पर वैष्णवी, पार्थ की टूटेगी सगाई
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
