‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म ने बदला लोगों का विश्वास

‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म ने बदला लोगों का विश्वास

इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म समय के साथ बॉक्स ऑफिस पर चढ़ती चली गई और अब 10 दिनों बाद इसके कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल रहा है। धीमी शुरुआत के बाद भी इस कहानी को लोगों ने प्यार दिया है और 10वें दिन इसके कलेक्शन में बढोत्तरी दर्ज की गई है। बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर शेखर कपूर को भी ये फिल्म काफी पसंद आई है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इसकी तारीफ की है और इस बात के लिए भी इम्तियाज अली को सराहा है कि मैं वापस आऊंगा उन चंद फिल्मों में शामिल हो गई है जिसकी कमाई समय के साथ बढ़ती चली जाती है। 

क्या बोले शेखर कपूर?

फ़िल्ममेकर शेखर कपूर ने फिल्म की तारीफ करते हुए एक नोट लिखा। उन्होंने कहा कि फिल्म के परफॉर्मेंस ने इस मिथक को तोड़ दिया है कि फिल्म का भविष्य बॉक्स ऑफ़िस पर पहले हफ्ते की कमाई से तय होता है। उन्होंने X पर लिखा, ‘इम्तियाज अली, आपका शुक्रिया। अपनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ से आपने यह मिथक तोड़ दिया कि  फिल्म का भविष्य बॉक्स ऑफ़िस पर पहले हफ्ते की कमाई से तय होता है। आपने साबित कर दिया कि असल में मायने रखती है एक बेहतरीन कहानी जिसे अच्छे से पेश किया गया हो और दर्शकों का सम्मान।’ इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में हैं। बिड़ला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ-साथ विंडो सीट फ़िल्म्स के मोहित चौधरी और शिबाशीष सरकार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म अभी सिनेमाघरों में चल रही है।

 क्या है फिल्म की कहानी?

 डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा की पीरियड ड्रामा 95 साल के ईशर सिंह ग्रेवाल (नसीरुद्दीन शाह) की कहानी है, जिन्हें आज के पाकिस्तान के सरगोधा जाने की कोशिश के दौरान स्ट्रोक आ जाता है। जब उन्हें बंटवारे से पहले की  जिंदगी की यादें आने लगती हैं, तो उनका पोता निर्वैर (दिलजीत दोसांझ) इंग्लैंड से लौटता है ताकि परिवार के लंबे समय से दबे राजों का पता लगा सके। ईशर के भावनात्मक सफर से जुड़ा रहस्य ही इस कहानी का मुख्य हिस्सा है। 

फिल्म ने अब तक कमाए 44 करोड़ रुपये

12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म मैं वापस आऊंगा ने बीते 10 दिनों में वर्ल्डवाइड 44 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है। वहीं भारत में इसकी कमाई 31 करोड़ रुपयों के करीब रही है। खास बात ये है कि इस फिल्म का कलेक्शन समय के साथ लगातार बढ़ता चला गया और अब दूसरे हफ्ते के वीकेंड पर इसकी कमाई में इजाफा देखने की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म धीरे ही सही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं। 

ये भी पढ़ें-ग्राम चिकित्सालय 2′ में आएगी रोमांस की बहार, क्या आगे बढ़ेगी गार्गी-प्रभात की केमिस्ट्री? रिलीज से पहले ही जानें किस दिशा जाएगी कहानी

प्रतीक ने राज बब्बर को किया पूरी तरह नजरअंदाज, फादर्स डे पोस्ट देख भड़के फैंस, बोले- बहुत देर होने से पहले पिता का सम्मान करो

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp