‘रामायण’ के मेकर्स ने कॉमिक कॉन में लोगों को दिया सुनहरा शंख?

‘रामायण’ के मेकर्स ने कॉमिक कॉन में लोगों को दिया सुनहरा शंख?

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। 24 जुलाई को इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना था, लेकिन आखिरी मौके पर मेकर्स ने इस ट्रेलर की रिलीज टाल दी। मेकर्स के इस फैसले ने कई लोगों को निराश कर दिया, क्योंकि दर्शकों के बीच ‘रामायण’ के ट्रेलर को लेकर काफी उत्सुकता है। हालांकि, पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में कुछ चुनिंदा लोगों को ‘रामायण’ का ट्रेलर दिखाया गया और फिर सैन डिएगो कॉमिक कॉन 2026 में भी फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया, जो लोगों को काफी पसंद आया। इस बीच सोशल मीडिया पर सैन डिएगो कॉमिक कॉन का एक वीडियो चर्चा में आ गया है और वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि इवेंट में ‘रामायण’ के मेकर्स की ओर से लोगों को सुनहरे शंख गिफ्ट में बांटे गए हैं।

‘रामायण’ के मेकर्स ने बांटे सुनहरे शंख?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, ‘रामायण’ के स्पेशल प्रीव्यू इवेंट में ये खूबसूरत तोहफा लोगों को बांटा गया है। गिफ्ट की अनबॉक्सिंग में एक गुलाबी रंग का बॉक्स नजर आता है, जिसमें ऊपर कमल बना है। इस बॉक्स के अंदर मुलायम कपड़े में लिपटा सुनहरा शंख था, जिस पर खूबसूरत श्रीराम की कलाकृति थी। शंख पर ‘रामायण’ महाकाव्य से प्रेरित बारीक नक्काशी और इसकी खूबसूरती तुरंत चर्चा का विषय बन गई। वायरल वीडियो में एक महिला बताती है कि उसे ‘रामायण’ के स्पेशल प्रीव्यू इवेंट के लिए इनवाइट किया गया था, जहां उसे ये खूबसूरत तोहफा दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गिफ्ट

वीडियो में एक महिला ‘रामायण’ इवेंट में मिले तोहफे के बारे में बताते हुए कहती है- ‘चलिए रामायण के स्पेशल प्रीव्यू इवेंट में मिले गिफ्ट की अनबॉक्सिंग करते हैं। मुझे ये खूबसूरत पिंक बॉक्स और इस पर बना लोटस काफी पसंद आया। और इस बॉक्स के अंदर एक शंख है, जो भारतीय सभ्यता और धर्म की पुकार का प्रतीक है। शंख भारतीय विरासत का प्रतीक है, यह हमारी ऊर्जा में संतुलन बनाए रखता है और ऐसी ध्वनि उत्पन्न करता है जो ब्रह्मांड में गूंजती हुई एक नई शुरुआत का संकेत देती है। इस शंख पर की गई सुंदर, नक्काशीदार और बहुत ही बारीक कारीगरी को देखिए। प्राइम फोकस के CEO नमित मल्होत्रा, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’

‘रामायण’ के बारे में

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल के साथ रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, अनुपम खेर और कुणाल कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। दो भागों में बनी इस फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को वर्ल्डवाइड रिलीज होना था, लेकिन आखिरी मिनट पर ट्रेलर रिलीज पोस्टपोन कर दिया गया। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इसका ऐलान किया था।

ये भी पढ़ेंः कौन है नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की मंथरा? रामानंद सागर की मंथरा को एक थप्पड़ ने किया था तबाह, फट गई आंख की नस, मार गया लकवा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »