लिव-इन में रहने का मिला फायदा! अली गोनी संग रिश्ते पर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे मजबूत हुई बॉन्ड

लिव-इन में रहने का मिला फायदा! अली गोनी संग रिश्ते पर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे मजबूत हुई बॉन्ड

पॉपुलर टीवी स्टार कपल जैस्मीन भसीन और अली गोनी लंबे समय से लिव-इन में साथ रह रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई थी। उनसे हर इंटरव्यू और पॉडकास्ट में पूछा जाता है कि वे कब शादी करेंगे। हालांकि, उन्होंने इन सवालों का कभी साफ तौर पर जवाब नहीं दिया और शादी करने का फैसला लेने से पहले दोनों ने एक-दूसरे को और समय देने का फैसला किया, लेकिन जैस्मीन ने अब बताया है कि अली गोनी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है। एक्ट्रेस ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के कई फायदे गिनाए।

लिव-इन में रहने का अली-जैस्मिन को मिला फायदा 

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में जैस्मीन भसीन ने अली गोनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। जैस्मीन और अली से हर दिन उनकी शादी के बारे में सवाल किए जाते हैं और यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है। रिश्ते में आगे बढ़ाने से पहले एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने के लिए दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। जैस्मीन ने कहा कि अली के साथ उनकी बॉन्ड और भी मजबूत हो गई है।

‘हमने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और अब एक साल से ज्यादा समय से हम लिव-इन में रह रहे हैं। हमने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि इससे हमें एक-दूसरे को समझने और रिश्ते में कम्फर्ट होने का मौका मिला। हमारे लिए अपनी आपसी समझ, तालमेल और केमिस्ट्री के बारे में जानना जरूरी है।’

अली गोनी संग बॉन्डिंग पर कही बड़ी बात

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने बताया कि अली के साथ उनका रिश्ता बहुत अच्छा चल रहा है। वे दोनों खुश हैं, एक-दूसरे को समझते हैं और उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता पहले से कई ज्यादा मजबूत हो गया है। जैस्मिन ने आगे कहा कि वह और अली असल में इस वक्त का जमकर मजा ले रहे हैं। जैस्मिन भसीन ने बताया कि उनके माता-पिता को इस रिश्ते को स्वीकार करने में समय लगा। ऐसा इसलिए था, क्योंकि वह और अली दोनों ही अलग-अलग धर्म से हैं।

जैस्मिन भसीन का वर्क फ्रंट

जैस्मिन भसीन अभी ‘खतरों के खिलाड़ी 18’ की शूटिंग में बिजी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्तों से खतरों के खिलाड़ी के बारे में ज्यादा बात नहीं की, क्योंकि वे उन्हें डरा देते। उन्होंने अपने पिछले एक्सपीरियंस को याद किया और बताया कि जब वह पहली बार यह शो कर रही थीं तो उन्होंने पूरे जोश के साथ इसके लिए हां कहा था। कई सालों तक डेली टीवी सोप्स में काम करने के बाद जैस्मिन ने अपने फिक्शन टीवी शो से दूरी बना ली है।

ये भी पढे़ं-

हेल्दी डिलीवरी के लिए पसीना बहा रहीं करिश्मा तन्ना, वर्कआउट वीडियो ने खींचा ध्यान, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

खौफ का असली स्वाद चखना है? OTT पर आई नई हॉरर ‘ली क्रोनिन की द ममी’ न करें मिस, हर सीन में मिलेगा नया सरप्राइज


 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp