
बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस के घर में रहते हुए तान्या मित्तल को कई ऐसे दावे करते देखा गया, जो लोगों को हजम नहीं हुए। कई बार उन्हें उनके दावों के चलते सोशल मीडिया यूजर निशाने पर भी लेते हैं, लेकिन तान्या भी कभी जवाब देने से पीछे नहीं हटतीं। अब एक बार फिर एक लंबे-चौड़े पोस्ट के जरिए एक शो में अपनी तुलना शालिनी पासी से किए जाने और उनकी ‘सस्ती कॉपी’ कहे जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। इस टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर करते हुए तान्या ने ऐतराज जताया है और इसे घटिया और शर्मनाक बताया है और अब उनका ये जवाब सुर्खियों में है।
तान्या मित्तल को क्यों आया गुस्सा
तान्या मित्तल ने ‘बिग बॉस 19’ के दौरान अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर कई दावे किए थे। एक सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी होने के साथ-साथ तान्या एक बिजनेस वुमन भी हैं और अब वह एकता कपूर के साथ एक नए शो की तैयारी में जुटी हैं। इस बीच वह एक अन्य शो में नजर आई थीं, जहां एक पत्रकार ने उन्हें शालिनी पासी की सस्ती कॉपी कह दिया, इस कमेंट पर नाराजगी जताते हुए तान्या मित्तल ने लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें अपना करियर बनाने में एक दशक से ज्यादा का समय लगा है और अपनी मेहनत के दम पर वह यहां तक पहुंची हैं, जिसका मजाक उड़ाना गलत है।
तान्या मित्तल का पोस्ट।
तान्या मित्तल का पोस्ट
तान्या मित्तल ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मार्केट में आई है? इसका क्या मतलब है? कोई मीडिया प्लेटफॉर्म किसी महिला के बारे में ऐसा कैसे बोल सकता है। बेशर्मी की हद है। एक महिला को ‘सस्ती कॉपी’ कहना जर्नलिज्म नहीं है। ये चीप है, सेक्सेस्ट कमेंट है। मैं किसी की कॉपी नहीं हूं। आप शायद ये नहीं देख सकते कि मैंने अपनी जर्नी 10 साल पहले शुरू की थी। 150 रुपये में हैंडमेट ग्रीटिंग कार्ड्स बेचती थी। जो कुछ भी मेरे पास है, उसे बनाने के लिए मैंने एक दशक तक लगातार काम किया है। मैं शालिनी पासी नहीं हूं, मैं तान्या मित्तल हूं और मेरी जर्नी मेरी है। बहुत ही दुख की बात है कि एक महिला के हार्ड वर्क की तारीफ करने की जगह, मुझे ये तुम जैसे लोगों से इसे डिफेंड करना पड़ा है क्योंकि तुम लोगों से ये हजम नहीं होता कि एक महिला अपने दम पर इतना आगे कैसे पहुंच गई। अगर आप अपने आपको एक मीडिया प्लेटफॉर्म कह रहे हैं तो उसी की तरह व्यवहार करें। अपना स्टैंडर्ड बढ़ाएं।’
अपनी जिंदगी के लिए लड़ने का फैसला लिया- तान्या मित्तल
तान्या मित्तल अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं- ‘मेरी जर्नी को जज करने से पहले, कम से कम इसे समझने की कोशिश करें। दस साल पहले मैंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। अपने ही परिवार के खिलाफ खड़ी हुई, क्योंकि उन्होंने कम उम्र में उन्होंने मेरी शादी का फैसला कर लिया था। ये आसान नहीं था। ये दर्दनाक था। पर मैंने उस जिंदगी के लिए लड़ने का फैसला किया, जिस पर मुझे यकीन था। मैंने अकेले शुरुआत की, एक छोटे से कमरे में। उम्मीद और दृढ़ निश्चय के साथ। मैंने हाथ से ग्रीटिंग कार्ड बनाए। मैं ट्रेन से दिल्ली के सदर मार्केट जाती थी, रॉ मटेरियल खरीदती थी, ताकि कुछ ऑनलाइन बेच सकूं। सारे ग्रीटिंग कार्ड पैक करने से लेकर कंटेंट बनाने तक का काम मैंने खुद किया। मैंने सबकुछ अपने हाथों से बनाया। पीस बाय पीस।’
लोगों को मुझ पर नहीं था यकीन- तान्या मित्तल
तान्या ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘मैंने इंस्टाग्राम पर वीडियोज बनाना शुरू किया, तब जब किसी को मुझ पर भरोसा नहीं था। जब मैंने अपना इंस्टाग्राम पेज खो दिया, मुझे लगा मुझसे वो सब कुछ छिन गया जो मैंने बनाया था। पर मैंने खुद को समेटा और फिर जीरो से शुरुआत की। मैंने मंदिर के वीडियोज बनाना शुरू किया, ताकि लोगों को संस्कृति के बारे में बता सकूं। लेकिन, मेरा सपोर्ट करने की जगह मुझे ट्रोल किया गया। मैं बिग बॉस में गई और पूरा देश मेरे खिलाफ खड़ा हो गया। मेरे लिए एक शख्स भी खड़ा नहीं हुआ। मेरे पक्ष में एक आवाज नहीं उठी। फिर भी मैंने सब सहा और आज यहां हूं। कोई भी झूठ, ट्रोलिंग और अपमान मेरे दस साल की मेहनत को नहीं मिटा सकता।’
ये भी पढ़ेंः ‘बड़ा बिजनेस, 200 एकड़ का फार्म’, कैसा होगा तान्या मित्तल का पति? चंदन प्रभाकर के सवाल क्या बोल गई ‘बिग बॉस’ क्वीन
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
