digital products downloads

अरिजीत सिंह का पहला गाना, जिसने दी सिंगर को पहचान, इमरान हाशमी के रोमांस ने लगाई आग

अरिजीत सिंह का पहला गाना, जिसने दी सिंगर को पहचान, इमरान हाशमी के रोमांस ने लगाई आग

तुम ही हो, अपना बना ले, सनम रे, तू है तो मैं हूं और ओ माही जैसे गानों के लिए मशहूर अरिजीत सिंह 25 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी आवाज से एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में प्लेबैंक सिंगिंस से संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया था। अब अरिजीत ने अपना इंडिपेंडेंट म्यूजिक बनाने का फैसला लिया और अपनी बेहतरीन आवाज से फिर से जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। उनकी जादुई आवाज का हर कोई दीवाना है। अरिजीत की गायकी में एक अलग ही एहसास है, जो दिल को अलग ही सुकून देता है। आज हम इस मशहूर सिंगर के उस गाने की बात करे रहे हैं, जिसने उन्हें पहचान दिलाई और इमरान हाशमी के रोमांटिक सीन ने दिल जीत लिया।

अरिजीत सिंह को इस गाने से मिली पहचान

‘मर्डर 2’ का गाना ‘फिर मोहब्बत’ अरिजीत सिंह के बॉलीवुड करियर का शुरुआती ब्रेकथ्रू साबित हुआ। इमरान हाशमी पर फिल्माया गया यह दिल को छू लेने वाला गाना अपनी गहरी भावनाओं और दिलकश धुन की वजह से सबसे अलग था। हालांकि, यह उनका रिकॉर्ड किया गया पहला गाना नहीं था, लेकिन यह उन अहम गानों में से एक बन गया, जिसने उनकी आवाज को ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाया और भारत के सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में से एक के तौर पर उन्हें उभरने का मौका दिया। आज देश-विदेश अरिजीत सिंह की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा

करियर पीक पर होने के बावजूद अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी, 2026 को प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया और इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये अपडेट शेयर की थी और बताया था कि वह अब प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं करेंगे। वह अब अपने फैंस के लिए गाने बनाते हैं।

अरिजीत सिंह प्लेबैंक सिंगिंस से पहले क्या करते थे?

उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और आठ फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। 2025 में कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। अरिजीत सिंह ने 2005 में रियलिटी टेलीविजन शो ‘फेम गुरुकुल’ में एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया। इसके बाद हिंदी सिनेमा में ‘फिर मोहब्बत’ गीत के साथ पार्श्व गायन की शुरुआत करने से पहले संगीत प्रोग्रामर और प्रीतम जैसे संगीतकारों के सहायक के रूप में काम किया।

ये भी पढ़ें-

2 घंटे 42 मिनट की पॉलिटिकल-थ्रिलर ड्रामा, रिलीज होते ही छाई फिल्म, ओटीटी पर कर रही ट्रेंड

‘धुरंधर’ के लिए राकेश बेदी को मिला 1 करोड़ का बोनस? जमील जमाली ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘कहां है पैसा’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp