
डलास के रहने वाले मशहूर कॉमेडियन राज शर्मा का 24, अप्रैल, 2026 को 50 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर उन कॉमेडी क्लबों में से एक ने शेयर की, जहां वे परफॉर्म किया करते थे। अब एक्टर-कॉमेडियन वीर दास ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त राज के निधन पर शोक जताते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया और इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मुलाकात का जिक्र किया है। साथ ही दोनों की बॉन्ड कितनी अच्छी थी, यह भी बताया।
वीर दास के दोस्त राज शर्मा का निधन
राज शर्मा के साथ बिताए गए अपने यादगार पालों को याद करते हुए, वीर ने लिखा, ‘राज शर्मा ने मुझे लाफ फैक्टरी में मेरा पहला मौका दिलवाया था। उन्होंने मुझे यकीन दिलाया कि मैं अमेरिकी मार्केट में मुकाबला करने के लिए काफी अच्छा हूं। उन्होंने मुझे बेहतरीन सलाह दी और मुझे जोर-जोर से हंसाया। वे एक जबरदस्त कॉमेडियन थे। उनका ‘क्राउड वर्क’ ऐसा था, जिसे मैं आज भी बेमिसाल मानता हूं।’
राज शर्मा की मौत से टूटे वीर दास
एक्टर वीर ने आगे लिखा कि वे हमेशा राज का यह एहसान चुकाना चाहते थे, इसलिए ‘वियर्डऐस पजामा फेस्टिवल’ और ‘जेस्टिनेशन अननोन’ में उन्होंने सबसे पहले राज को ही शामिल किया था। इस कॉमेडियन ने यह भी लिखा कि उनका पेशा लोगों को कठोर बना सकता है और यह एक अकेलापन भरा पेशा है। वीर दास ने अपने नोट के आखिर में लिखा, ‘तुम एक अच्छे दोस्त थे और तुम्हारा दिल बहुत बड़ा था। एक कॉमेडियन होने के नाते मैं तुम्हें कॉमेडियन्स की दुनिया की सबसे बड़ी तारीफ के साथ विदा करता हूं: तुम्हारे बाद परफॉर्म करना लगभग नामुमकिन था। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले, भाई।’
राज शर्मा का आखिरी पोस्ट वायरल
राज की मौत की वजह अभी तक पता नहीं चली है, लेकिन वह अस्पताल से इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर रहे थे। उनकी आखिरी पोस्ट 7 अप्रैल, 2026 को थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘इस बार सिर्फ 2 लीटर फ्लूइड। मैंने 2.5 लीटर से ज्यादा का अंदाजा लगाया था। मुझे IR स्टाफ को लंच करवाना है।’ ईस्टर के मौके पर उन्होंने शेयर किया था, ‘जो भी लोग ईस्टर मना रहे हैं, मेरी तरफ से आप सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं, सीधे ICU से।’
ये भी पढे़ं-
2026 की विवादित फिल्म, ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार, देखते ही कांप उठेगा रोम-रोम
‘हेरा फेरी’ का चमन झींगा याद है? आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिनेश हिंगू, पत्नी जमुना ने बताया सच
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






