digital products downloads

‘वो रहने वाली महलों की’ की रानी याद है? मां बनने को तरसीं रीना कपूर

‘वो रहने वाली महलों की’ की रानी याद है? मां बनने को तरसीं रीना कपूर

‘वो रहने वाली महलों की’ में रानी की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं रीना कपूर कुछ सालों से छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन इस शो से उन्होंने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई की एक समय पर टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक बन गईं। यूं तो रीना कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में ही कर दी थी, लेकिन 2005 में आए टीवी शो ‘वो रहने वाली महलों की’ ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इसके बाद वह कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में नजर आईं, लेकिन अब पिछले कुछ सालों से वह छोटे पर्दे से नदारद हैं। तो चलिए जानते हैं कि 21 सालों बाद अब रीना कपूर कैसी दिखती हैं और क्या कर रही हैं।

फिल्मों में भी किया काम

यूं तो रीना लोगों के बीच ‘वो रहने वाली महलों की’ के लिए मशहूर हैं, लेकिन उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। 1998 में रिलीज हुई ‘हीरो हिंदुस्तानी’ में रीना ने काम किया था, जिसमें अरशद वारसी और नमृता शिरोड़कर लीड रोल में थे। इस फिल्म में रीना ने आसमां नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी। फिर वह साल 2000 में प्रीति जिंटा, सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह की ‘क्या कहना’ है में नजर आईं फिर 2002 में ‘डुप्लीकेट शोले’ का भी हिस्सा रहीं। फिर शाहरुख खान स्टारर ‘ओम शांति ओम’ में भी उन्होंने काम किया, मगर इन फिल्मों के बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आईं।

शादी पर नहीं था यकीन

रीना कपूर जितना स्क्रीन पर सिंपल दिखती हैं, उतनी ही सिंपल उनकी पर्सनल लाइफ में रही और वह विवादों से हमेशा दूर रहीं। उन्होंने अपने माता-पिता के कहने पर अरेंज मैरिज की थी। उनके परिवार के गुरुजी ने उनके लिए लड़का ढूंढा था, जो रीना के परिवार को भी पसंद आ गया और इसके बाद रीना की शादी पायलट करण निझेल से हो गई। एक्ट्रेस ने टेली मसाला के साथ बातचीत में बताया था कि, अपने आस-पास होते तलाक और लड़ाई-झगड़े देखकर उन्हें शादी से डर लगता था, जिसके चलते वो शादी नहीं करना चाहती थीं। यही नहीं, जब वह पहली बार करण से मिलीं तो उन्होंने उनके साथ बिलकुल अच्छा व्यवहार नहीं किया था, लेकिन करण बहुत पॉजिटिव थे। रीना के अनुसार, वह और उनके पति बिलकुल एक जैसे हैं। दोनों को ही ज्यादा पार्टी पसंद नहीं हैं और दोनों स्पिरिचुअल हैं।

शादी के 21 साल बाद भी नहीं बन सकीं मां

रीना कपूर 2005 में करण निझेल से शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों की शादी को 21 साल हो गए हैं, लेकिन अब तक दोनों माता-पिता नहीं बन पाए हैं। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात कते हुए कहा था कि ये शायद उनके लिए नहीं है, तभी वह अभी तक मां नहीं बन सकी हैं। रीना और उनके पति ने बच्चा गोद लेने की भी कोशिश की थी, लेकिन सफ नहीं हो पाए। वहीं अभिनेत्री ने दो बार कंसीव किया, लेकिन दोनों ही बार उनका मिसकैरिज हो गया। दो बार हुए मिसकैरिज से वह इतना डर गईं कि फिर उन्होंने कोशिश छोड़ दी। उनका मानना है कि अगर उनका बच्चा नहीं हो रहा तो शायद ये उनकी किस्मत में नहीं है।

रीना कपूर का करियर

रीना कपूर ने 1990 में ‘ये हुई ना बात’ से अपना करियर शुरू किया था, जिसमें उन्होंने माधुरी का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘परिवर्तन’, ‘आहट’, ‘रिश्ते’, ‘जय महालक्ष्मी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘विष्णु पुराण’, ‘श्श्श… कोई है’, ‘शक्तिः अस्तित्व के एहसास की’ और ‘राधाकृष्ण’ जैसे सीरियल्स में नजर आईं। हाल ही में वह ‘रंजू की बेटियां’ नाम के सीरियल में भी दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने रंजू गुड्डू मिश्रा की मुख्य भूमिका निभाई थी। 2023 से रीना किसी सीरियल में नजर नहीं आई हैं।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका-कैटरीना नहीं, सोहम शाह की ‘तुम्बाड 2’ में हुई इस टॉप एक्ट्रेस की एंट्री, अपने दम पर दे चुकी हैं हिट

6 फुट 3 इंच लंबा स्टारकिड, नहीं बनना चाहता एक्टर-डायरेक्टर, ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है लक्ष्य, छोड़ा भारत

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp