
हर साल सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज होती है, जिसमें से कुछ ही सुपरहिट होती है। आजकल मूवी रिलीज होने के पहले उसका जमकर प्रमोशन किया जाता है, जिससे उसे लेकर बज बना रहे और ज्यादा से ज्यादा लोग उसे देखने का प्लान बनाए। फिर भी बहुत कम फिल्मों को इसका फायदा मिल पाता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2025 की सरप्राइज हिट थी। इस फिल्म का रिलीज के पहले ज्यादा प्रमोशन नहीं हुआ था और चुपके से बड़े पर्दे पर दस्तक दी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे बहुत अच्छे रिव्यू मिले और वर्ड ऑफ माउथ के कारण ये फिल्म चर्चा में आई। अपनी जबरदस्त कहानी के दम पर हिट हुई, ये फिल्म ने 104 दिनों तक लगी थी। दो हफ्ते में इस फिल्म ने अपना पूरा बजट वसूल कर लिया।
2025 की सरप्राइज हिट फिल्म
‘लालो: कृष्ण सदा सहायते’ ने साबित कर दिया कि अच्छी कहानी पेश करने के लिए बेहिसाब पैसा खर्च करना जरूरी नहीं होता। कई बार बड़े बजट की फिल्मों के मुकाबले कम लागत की कहानियां बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती हैं। फिल्म हिट होगी या फ्लॉप ये सब कुछ दर्शकों पर निर्भर करता है। अगर कहानी लोगों को पसंद आती है तो वह उसे दूसरे को देखने के लिए जरूर कहते हैं, जिसे मेकर्स और स्टार कास्ट को जबरदस्त मुनाफा होता है। ये कोई बॉलीवुड या साउथ की फिल्म नहीं हैं। इस रीजनल फिल्म ने बिना किसी पावर स्टार के कहानी के दमपर सफलता हासिल की।
8.2 रेटिंग वाली फिल्म कहां देखें
गुजराती फिल्म ‘लालो: कृष्ण सदा सहायते’ 10 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे अंकित सखिया ने डायरेक्ट किया था और कहानी में भक्ति का भाव जोड़कर बिना किसी मिर्च-मसाले के इसे पेश किया गया। कम बजट के बावजूद फिल्म की कहानी को लोगों ने खूब सराहा और देखते ही देखते ये फिल्म सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गई। अब ये फिल्म सोनी लिव पर हिंदी भाषा में भी देख सकते हैं। IMDb पर फिल्म को 8.2 की रेटिंग मिली है।
2 घंटे 15 मिनट की धांसू कहानी
एक फार्महाउस में फंसा एक रिक्शा चालक अपने अतीत के भूतों का सामना करता है और इसी दौरान उसे भगवान कृष्ण के दर्शन होते हैं, जो उसे नई राह दिखाते हैं और उसे उसके जीवन जीने का उद्देश्य बताते हैं। फिल्म में लालो के किरदार में श्रुहद गोस्वामी नजर आएंगे। इस फिल्म में रीवा रच्छ, करण जोशी, मिष्टी कडेचा, अंशु जोशी और किन्नल नायक भी हैं।
100 करोड़ से ज्यादा की थी कमाई
‘लालो: कृष्ण सदा सहायते’ 50 लाख में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। सैकनिल्क के अनुसार ‘लालो – कृष्णा सदा सहायते’ ने 85,307 शो में 122.25 करोड़ कमाए थे, जिसमें भारत से 114.75 करोड़ और विदेश से 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।
ये भी पढे़ं-
धांसू सीरीज, जिसके 4 हिट सीजन के बाद पांचवें का हुआ ऐलान, मिश्रा परिवार के बदले बड़े बेटे अन्नू भैया
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






