digital products downloads

टीवी एक्टर के लग्जरी हाउस से भी बड़ा है फराह खान के कुक दिलीप का घर, बोलीं – ‘ताजमहल बना रहा है’

टीवी एक्टर के लग्जरी हाउस से भी बड़ा है फराह खान के कुक दिलीप का घर, बोलीं – ‘ताजमहल बना रहा है’

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में अपने कुक दिलीप के साथ अपने नए व्लॉग के लिए टीवी एक्टर समर्थ जुरेल के मुंबई वाले घर गईं। उनकी बात एक हाउस टूर से शुरू हुई थी जो जल्द ही एक मजेदार बातचीत में बदल गई, जब दिलीप ने बड़ी खुशी के साथ दावा किया कि उनका अपना घर समर्थ के घर से बड़ा है। यह सुन समर्थ जुरेल के होश उड़ गए और वह फराह खान को देखने लगे। सोशल मीडिया पर अब दिलीप अपने घर को लेकर जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं।

समर्थ जुरेल से बड़ा है फराह खान के कुक का घर

व्लॉग में फराह और दिलीप, समर्थ के मुंबई वाले स्टाइलिश अपार्टमेंट में पहुंचे। एक्टर ने उन्हें पूरे घर का टूर करवाया, जिसमें एक बड़ा डाइनिंग एरिया, खूबसूरत बालकनी, एक मॉड्यूलर किचन और फिल्मी अंदाज में डिजाइन किए गए बड़े-बड़े कमरे थे। एक्टर का घर देख फराह खुश हो गई और कहा कि तुमने बहुत अच्छा घर बनाया है, वहीं दिलीप अपने आस-पास की इस शान-शौकत से कुछ खास खुश नजर नहीं आए। व्लॉग के दौरान, जब फराह एक्टर समर्थ के नए घर की तारीफ कर रही थीं और उसे एक खूबसूरत आशियाना कह रही थीं तो उन्होंने दिलीप की तरफ मुड़कर एक ऐसी बात कही, जिसका मकसद उन्हें हौसला देना और प्रेरित करना था। उन्होंने दिलीप से कहा, ‘एक दिन, तुम्हारे पास भी ऐसा ही एक घर होगा।’ दिलीप ने तुरंत जवाब दिया और कहा- ‘मैम, मेरा घर तो इससे कहीं ज्यादा बड़ा है।’

दिलीप घर नहीं, बना रहा ताजमहल

फराह हैरान होकर बस इतना ही कहती हैं – ‘क्या कह रहा है?’ समर्थ ने दिलीप के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने आपका घर देखा। वो सच में बहुत बड़ा घर होगा। आप बहुत फेमस भी हो गए हो।’ फिर फराह ने दिलीप के बड़े सपनों के बारे में पूरी बात बताई और कहा- ‘यह अभी भी बना रहा है, क्योंकि ये ताजमहल बना रहा है।’ बातचीत में नया मोड़ तब आता है, जब समर्थ ने फराह से उनके अपने घर के साइज के बारे में पूछा और कहा- ‘आपका घर दो मंजिला है, है ना?’ फराह ने कहा, ‘नहीं, मेरा घर तीन मंजिला है, लेकिन दिलीप चार मंजिला घर बनवा रहा है।’

समर्थ जुरेल क्या कर रहे इन दिनों

समर्थ जुरेल ‘अनुपमा’ और ‘उडारियां’ जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। हालांकि, बिग बॉस 17 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने के बाद मशहूर हो गए। फिलहाल, वह ‘लाफ्टर शेफ्स’ के तीसरे सीजन में अभिषेक कुमार, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और भारती सिंह जैसी मशहूर हस्तियों के साथ नजर आ रहे हैं। यह शो जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

ये भी पढे़ं-

2 घंटे 15 मिनट की बेहतरीन फिल्म, बनी सरप्राइज हिट, बजट से ज्यादा की कमाई, IMDb पर 8.2 रेटिंग

‘दलदल’ में फंसे जयदीप अहलावत, एक्टर के इंटेंस लुक ने खींचा ध्यान, पहले पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp