digital products downloads

प्रेमानंद महाराज का ‘कृष्णावतारम’ एक्टर ने लिया आशीर्वाद, शेयर की दिल की बात, फिल्म की सफलता का किसे दिया श्रेय?

प्रेमानंद महाराज का ‘कृष्णावतारम’ एक्टर ने लिया आशीर्वाद, शेयर की दिल की बात, फिल्म की सफलता का किसे दिया श्रेय?

एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता अपनी नई फिल्म ‘कृष्णावतारम’ की रिलीज के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और इसे लोगों से बहुत अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। इसी बीच, सिद्धार्थ गुप्ता अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें पूज्य प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात भी खुलकर फैंस तक पहुंचाई। पर्दे पर भगवान कृष्ण की भूमिका निभा सुर्खियों में आए सिद्धार्थ फिल्म की रिलीज से पहले अपनी मां की एक इच्छा पूरी करने वृंदावन पहुंचे थे।

प्रेमानंद महाराज से सिद्धार्थ गुप्ता ने की मुलाकात

अपनी हालिया रिलीज ‘कृष्णावतारम’ को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म की इस सफलता के पीछे एक ऐसी आध्यात्मिक कहानी छिपी है, जिसने सिद्धार्थ गुप्ता की जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया। साथ ही यह भी बताया कि फिल्म की रिलीज से पहले वह प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन गए थे और अपने परिवार के साथ उनसे मुलाकात की। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वृंदावन की यह यात्रा उनके लिए महज एक जर्नी नहीं थी, बल्कि यह उनके एक सपने का पूरा होना था।

कृष्णावतारम कि रिलीज से पहले एक्टर ने लिया मां की इच्छा की पूरी

सिद्धार्थ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘जिस दिन मुझे कृष्णावतारम में कृष्ण का किरदार निभाने के लिए चुना गया, मेरी मां की बस एक ही इच्छा थी कि फिल्म दुनिया तक पहुंचने से पहले तुम पूज्य प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद जरूर लेना। उस पल मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह कभी कैसे मुमकिन हो पाएगा, लेकिन कुछ दुआएं अपना रास्ता खुद ही ढूंढ़ लेती हैं।’

कृष्णावतारम की सफलता का राज

एक्टर सिद्धार्थ ने इसी पोस्ट में आगे लिखा, ‘फिल्म की सफलता यानी जिसे सिर्फ कृष्ण की कृपा ही कहा जा सकता है और हमारी पूरी टीम के विश्वास और मेहनत के जरिए हमें वृंदावन में महाराज जी से व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका मिला। उन्हें अपना ट्रेलर दिखाने और कृष्णावतारम के लिए उनका आशीर्वाद पाने का सौभाग्य मिला। मेरे लिए यह सिर्फ एक पल से कहीं ज्यादा था… यह एक सपने का पूरा होना था, मेरी मां की दुआ थी और एक ऐसा आशीर्वाद था जिसे मैं जिंदगी भर अपने साथ रखूंगा। हाथ जोड़कर और दिल में कृतज्ञता लिए हुए। जय श्री कृष्ण।’

ये भी पढे़ं-

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने दूसरे बेटे का नाम रखा ‘रुद्रलोख’, जानिए क्या है इसका अर्थ

Drishyam 3 Trailer: ‘दृश्यम 3’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, खतरनाक मिस्ट्री में उलझे जॉर्जकुट्टी, 21 मई को होगा खुलासा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp