digital products downloads

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने दूसरे बेटे का नाम रखा ‘रुद्रलोख’, जानिए क्या है अर्थ

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने दूसरे बेटे का नाम रखा ‘रुद्रलोख’, जानिए क्या है अर्थ

पावर कपल सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम रुद्रलोख कपूर आहूजा रखा है। शनिवार, 09 मई को एक्ट्रेस सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने नन्हे राजकुमार के साथ परिवार की पहली फोटो शेयर की और अपने दूसरे बेटे का नाम का मतलब भी रिवील किया है। इस कपल ने अपने परिवार की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कीं और अपने दूसरे बेटे की झलक भी फैंस को दिखाई। जैसे ही सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा किया। सोशल मीडिया यूजर्स और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया। चलिए यहां जानते है सोनम और आनंद के बेटे के नाम का क्या मतलब है?

सोनम-आनंद ने दूसरे बेटे का नाम क्यों रखा ‘रुद्रलोख कपूर आहूजा’

कैप्शन में सोनम कपूर ने लिखा, ‘उस दिव्य शक्ति की भावना में, जिसने एक बार फिर हमारी जिंदगी बदल दी है। एकादशी के पवित्र दिन, भगवान विष्णु की कृपा से जन्मा हमारा दूसरा बेटा, हमें एक संकेत, एक कर्मिक जुड़ाव, अपने भाई के साथ एक दिव्य जोड़ी और एक ऐसा आशीर्वाद लगता है, जिसका हम तहे दिल से सम्मान करते हैं। प्यार और कृतज्ञता के साथ हम ‘रुद्रलोख कपूर आहूजा’ का स्वागत करते हैं।’

क्या है ‘रुद्रलोख’ का अर्थ

‘रुद्रलोख’ का मतलब समझाते हुए सोनम कपूर ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘वेदों में रुद्र शब्द ‘रुद’ मूल से आया है, जिसका मतलब है ‘गरजना’ वह सबसे शक्तिशाली हैं। वह जो दुख को उसके जड़ से ही खत्म कर देता है… तूफानों, सांस, उपचार और नए जीवन के पीछे की दिव्य शक्ति।’ रुद्रलोख और अपने पहले बेटे वायु आहूजा के नाम के बीच के जुड़ाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘वह वायु से गहराई से जुड़ा है- वह प्राण जो सभी जीवों में प्रवाहित होता है। हमारा पहला बच्चा विष्णु का नाम धारण करता है, जो जीवन के पालनहार हैं।’ सोनम कपूर ने अंत में लिखा, ‘रुद्र के साथ, एक पवित्र निरंतरता उभरती है। सांस और शक्ति। संरक्षण और परिवर्तन। एक दूसरे को मजबूत बनाता है। अपने नाम की तरह ही, रुद्र भी निडर, दयालु, गहरी समझ रखने वाला और शक्ति व प्रकाश का एक स्रोत बने। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार सहित- सोनम, आनंद, वायु और रुद्र।’

सोनम और आनंद के कितने बच्चे हैं?

सोनम और आनंद, जिनकी शादी 2018 में हुई थी। उन्होंने 2022 में अपने पहले बच्चे वायु का स्वागत किया। इस कपल ने 29 मार्च, 2026 को अपने दूसरे बच्चे रुद्रलोख कपूर आहूजा के जन्म की खुशखबरी दी थी।

ये भी पढे़ं-

शुभेंदु अधिकारी के बंगाल का CM बनते ही स्टार्स ने दी बधाई, स्मृति ईरानी-रुपाली गांगुली समेत कई सेलेब्स ने जताई खुशी

Drishyam 3 Trailer: ‘दृश्यम 3’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, खतरनाक मिस्ट्री में उलझे जॉर्जकुट्टी, 21 मई को होगा खुलासा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp