digital products downloads

KSBKBT2: खतरे में तुलसी का परिवार, शांतिनिकेतन पर रियो का धावा, उड़ाए नंदिनी के होश

KSBKBT2: खतरे में तुलसी का परिवार, शांतिनिकेतन पर रियो का धावा, उड़ाए नंदिनी के होश

स्मृति ईरानी स्टारर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ जब से शुरू हुआ है दर्शकों के दिलों और टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। ये शो लगातार टीआरपी चार्ट में नंबर वन पर बना हुआ है, जिसकी वजह है शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स, जो दर्शकों को लगातार बांधे हुए हैं। शो में हाल ही में अंश के बेटे रियो की एंट्री हुई है, जिससे पूरे शांतिनिकेतन में हलचल मची हुई है। सीरियल में रियो की एंट्री के बाद आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं कि फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ी रहती है। अब हालिया एपिसोड में दिखाया गया है कि नंदिनी को शांतिनिकेतन में अंश की परछाई नजर आती है, जिसे देखकर वह पूरी तरह डर जाती है और इसी बीच तुलसी का एक फैसला सब कुछ तहस-नहस करने वाला है। इस फैसले के चलते नंदिनी भी तुलसी के खिलाफ होने वाली है।

परी और अजय की हुई शादी

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ परी और अजय की शादी धूमधाम से होगी और परी की विदाई में पूरा परिवार भावुक दिखाई देगा। परी की विदाई से पहले आर्यन उसे और अजय को एक तोहफा देता है और बताता है कि ये उनके लिए स्विट्जरलैंड का हनीमून पैकेज है। परी से आर्यन कहता है कि टिकट पर कभी भी मेरा नाम नहीं था, हमेशा से अजय का नाम था। और जैसा कि मैं हमेशा कहता था कि तुम स्विट्जरलैंड जरूर जाओगी। लेकिन, दूसरी तरफ नंदिनी पूरी शादी के दौरान परेशान और डरी हुई रहती है। इस बीच करण उसे शांत कराने की कोशिश में लगा रहता है।

रियो जानना चाहता है अंश की मौत का सच

शादी खत्म होने के बाद करण, नंदिनी को बताता है कि रियो शांतिनिकेतन आया था और उस पर अपने पिता अंश की मौत का सच जानने का भूत सवार है। तुलसी मन ही मन में सोच रही है कि अगर रियो को अंश की मौत का सच पता चल गया तो उसका पूरा परिवार बिखर जाएगा। करण की बात सुनकर नंदिनी का डर बढ़ जाता है और उसे रात में अंश की परछाई नजर  आती है। अंश, नंदिनी से कहता है कि वो वापस आ गया है। नंदिनी अंश को अपने सामने देखकर डर के मारे पसीने से भीग जाती है और उसकी ये हालत देखकर करण भी परेशान हो जाता है।

तुलसी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी नंदिनी

इस बीच तुलसी एक ऐसा फैसला करती है, जो सबको चौंका देता है। तुलसी रियो को उसका अधिकार देने का फैसला करती है। तुलसी कहती है कि अंश गुनहगार था, लेकिन इसमें रियो की कोई गलती नहीं है। इसलिए उसके पिता के किए की सजा उसे नहीं मिलनी चाहिए। वो रियो और नीयति को विरानी परिवार में लाने का फैसला करती है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। नंदिनी भी तुलसी के खिलाफ हो जाती है। नंदिनी यहां तक कह देती है कि इस घर में या तो वो रहेगी या फिर रियो।

ये भी पढ़ेंः जूनियर एनटीआर के दीदार को उमड़ा फैंस का सैलाब, घर के सामने जमा हुए लोग, सुपरस्टार ने यूं पूरी की विश

‘कोई बचाने नहीं आता’, ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, औरतों को दी जरूरी सलाह

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp