ट्रोल्स से फेक फैमिनिस्ट का टैग पाने वाली हीरोइन

ट्रोल्स से फेक फैमिनिस्ट का टैग पाने वाली हीरोइन

बॉलीवुड में अपने बोल्ड ओपिनियन्स के लिए पहचानी जाने वाली हीरोइन नेहा धूपिया एक बार फिर चर्चा में हैं। नेहा धूपिया ने हाल ही में हुमा कुरैशी के साथ बात करते हुए एक कड़वे अनुभव को साझा किया है। जिसमें नेहा ने बताया कि एक डायरेक्टर ने उनसे एक ऐसी बात कही थी जिसके बाद उन्होंने 10 साल तक कैमरे के सामने स्माइल तक नहीं किया था। शादी के पहले ही प्रेग्नेंट और अपने बेवाक बयानों को लेकर ट्रोल्स से फेक फैमिनिस्ट का टैग हासिल करने वाली नेहा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नेहा को खुद भी इंस्टाग्राम पर करीब 70 लाख लोग फॉलो करते हैं। 

डायरेक्टर की एक बात से 10 नहीं मुस्कुराईं नेहा

नेहा धूपिया और अंगद बेदी फिलहाल ‘डबल डेट’ चैट शो होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में हुमा कुरैशी अपने भाई साकिब के साथ यहां पहुंची थीं। इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जिसमें नेहा ने बताया, ‘मुझे याद है एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे कहा था, ‘मुस्कुराओ मत। तुम्हारी मुस्कान बहुत चौड़ी है। लगभग दस साल तक मैंने तस्वीरों और ऑडिशन में मुस्कुराना बंद कर दिया था क्योंकि मुझे लगता था कि मेरी मुस्कान में कुछ गड़बड़ है।’ नेहा ने अपने करियर में अब तक 83 से ज्यादा फिल्में, रियलिटी शो और सीरीज में काम किया है। रियलिटी शो में अपने खरे बयानों को लेकर तीखी आलोचना भी झेलती रही हैं। 

शादी के पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट

नेहा धूपिया अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज को लेकर चर्चा में रही हैं। नेहा ने अपने करियर में किरदारों का चयन भी ऐसा ही किया है। हर तरह के किरदारों में रंग भरने वाली नेहा ने अंगद बेदी के साथ शादी की थी। दोनों के बीच लंबी दोस्ती रही थी और करीब 8 साल के रिजेक्शन के बाद नेहा ने अंगद को हां कहा था। इसके बाद दोनों ने 2018 में मई के महीने में शादी रचा ली थी। शादी के बाद दोनों के बच्चे भी हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और उन्होंने खुद भी इसे माना था। शादी के 6 महीने बाद ही उनका बच्चा हो गया था और बाद में उन्होंने एक्सेप्ट किया था कि वे शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। 

ट्रोल्स के निशाने पर रहीं नेहा

एमटीवी के रियलटी शो रोडीज में नेहा जज बनी थीं और यहां एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान नेहा ने कुछ ऐसा कह दिया था कि कई महीनों तक ट्रोल्स उनके पीछे पड़े रहे। ये वीडियो खूब वायरल रहा था और लोगों ने नेहा को सूडो फैमिनिस्ट तक का खिताब दे दिया था। दरअसल एक कंटेस्टेंट ने रोडीज में बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने 5 लड़कों को एक साथ डेट किया था। जब उसे ये पता चला तो लड़के ने गुस्से में गर्लफ्रेंड को थप्पड़ लगा दिया था। लेकिन नेहा ने लड़की का पक्ष लेते हुए कहा था कि ये लड़की का चुनाव है वो जो चाहे कर सकती है। इसको लेकर नेहा ट्रोल्स के निशाने पर रही थीं। 

ये भी पढ़ें-‘जॉली एलएलबी’ और ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ आई पसंद, तो 7 साल पुरानी धांसू कोर्टरूम ड्रामा न करें मिस, मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

आलिया भट्ट की राह चलीं बेस्ट फ्रेंड, शादी के 4 साल बाद पेरेंटहुड के सफर पर निकले आदित्य सील और अनुष्का रंजन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp