कैसे बनता है बात का बतंगड़? कीर्ति कुल्हारी के एक बयान से छिड़ गई बहस

कैसे बनता है बात का बतंगड़? कीर्ति कुल्हारी के एक बयान से छिड़ गई बहस

बात का बतंगड़ और तिल का ताड़ कैसे बनाया जाता है इसके हजारों उदाहरण सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलते रहते हैं। हाल ही में एक एक्ट्रेस ने भी एक ऐसी बात कह दी कि बवाल खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात का ऐसा बतंगड़ बनाया कि अब दूसरी टीवी की हीरोइन्स भी इस बहस में पीछे नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं कीर्ति कुल्हारी के उस बयान की जो उन्होंने अपनी मेड की सैलरी को लेकर दिया है। आइये जानते हैं पूरी कहानी। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल कीर्ति कुल्हारी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने मुंबई में हाल ही में एक नई जगह घर शिफ्ट किया है। इस घर में जब उन्होंने एक काम वाली बाई को नौकरी के लिए बुलाया तो उसने 10 हजार रुपयों की सैलरी की मांग की थी। कीर्ति ने खाना बनाने और छोटे मोटे काम करने के लिए 10 हजार रुपयों की वेतन काफी ज्यादा बताई और ये भी कहा कि मंहगाई इतनी भी नहीं बढ़ी है। लेकिन कीर्ति के इस बयान के बाद लोगों ने इस बात का बतंगड़ बना दिया और कुछ लोगों ने तो कीर्ति को खूब ट्रोल भी किया है। इसके साथ ही कई दूसरी एक्ट्रेस ने भी कीर्ति की इस बात को नाजायज बताते हुए कहा कि 10 हजार रुपयों की सैलरी बहुत कम है। 

कौन हैं कीर्ति कुल्हारी? 

कीर्ति बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं और अब तक 30 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम कर चुकी हैं। कीर्ति ने सुपरहिट सीरीज ‘फोर मोर शॉर्ट्स’ में दमदार रोल प्ले किया था और लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। इसके साथ ही शेखर होम्स में भी काम किया था। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मिशन मंगल में भी एक दमदार रोल निभाया था। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में भी कीर्ति के किरदार को खूब प्यार मिला था। इसके साथ ही कीर्ति को सोशल मीडिया पर भी खूब प्यार मिलता है और करीब 13 लाख लोग उन्हें फॉलो करते हैं। 

मिनी माथुर की प्रतिक्रिया भी बटोर रही सुर्खियां

अभिनेत्री मिनी माथुर भी इस विवाद में शामिल हो गई हैं। इस बहस पर अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘सोचिए कि उनके दो घंटे हमें दो घंटे में कितना कमाने में सक्षम बनाते हैं। यह दुनिया में कहीं भी न्यूनतम मजदूरी से भी कम है।’ मिनी के कमेंट्स को ऑनलाइन तुरंत ही काफी तवज्जो मिली और कई उपयोगकर्ताओं ने उनके रुख पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं।

ये भी पढ़ें-रेलवे स्टेशन पर 8 हजार की थी नौकरी, फिर एक्टिंग में आजमाई किस्मत, 7 साल के संघर्ष के बाद बने ‘गुल्लक’ के अन्नू भैया

कैसे बना था भूल भुलैया के छोटे पंडित का लुक? हंसहंसकर लोटपोट हो गए थे डायरेक्टर प्रियदर्शन, राजपाल यादव ने बताई कहानी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp