3 साल पहले लड़कियों को कहा ‘आलसी’, विवादित बयान पर अब सोनाली कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी

3 साल पहले लड़कियों को कहा ‘आलसी’, विवादित बयान पर अब सोनाली कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी

सोनाली कुलकर्णी फिलहाल अपने पॉडकास्ट ‘हाफ टिकट फुल नागरिक’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह अलग-अलग मुद्दों पर बात करती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने भारतीय महिलाओं पर अपनी टिप्पणियों को लेकर उठे विवाद पर एक बार फिर बात की। सोनाली कुलकर्णी के एक बयान ने 2023 में ऑनलाइन काफी तीखी बहस छेड़ दी थी। अभिनेत्री ने एक बातचीत के दौरान महिलाओं को ‘आलसी’ बताया था। अब इंडिया टीवी से विशेष बातचीत में, अभिनेत्री ने इस विवाद पर अपनी बात रखी और कहा कि वह अपने कमेंट का बचाव नहीं करना चाहतीं, बल्कि इस बात से उत्साहित हैं कि लोग इस विषय पर व्यापक चर्चा में शामिल होने को तैयार हैं।

‘लड़कियों आलसी हैं’ वाले बयान पर सोनाली कुलकर्णी का रिएक्शन

सोनाली कुलकर्णी 2023 में तब विवादों में घिर गई थीं, जब उन्होंने एक बातचीत के दौरान कुछ भारतीय महिलाओं को “आलसी” बताया था। बातचीत में अभिनेत्री ने कहा था कि ‘महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने प्रेमी या पति पर निर्भर रहती हैं।’ इस बयान ने पर बहस छेड़ दी और सोनाली को तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। अब इस मुद्दे पर बात करते हुए सोनाली कुलकर्णी ने कहा- “मैं समाज में पुरुषों को सम्मान देने के पक्ष में हूं। हममें से ज्यादातर लोग ये कभी यह नहीं सोचते कि एक पुरुष भी कमजोर पलों से गुजर सकता है। हर पुरुष जन्म से ही विलेन नहीं होता।  वे भी इंसान हैं। जिस तरह हम गर्ल बेबी की रक्षा करते हैं, उसी तरह हमें बेबी बॉय की भी रक्षा करनी चाहिए। उनमें भावनाएं होती हैं, शारीरिक परिवर्तन होते हैं, हार्मोनल चेंजेस होते हैं। इसलिए हमें उनके प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए।”

‘मुझे खुशी है कि लोगों ने प्रतिक्रिया दी’- सोनाली कुलकर्णी

सोनाली कुलकर्णी आगे कहती हैं कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग उन्हें गलत समझ रहे हैं, बल्कि वह  इस बात से खुश हैं कि लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं क्योंकि पब्लिक रिएक्शन जरूरी है। अभिनेत्री ने कहा- “मुझे नहीं लगता कि मुझे यह कहने की जल्दी है कि किसी ने मुझे गलत समझा। मुझे खुशी है कि लोगों ने मेरी बात सुनी और मुइतने सारे लोगों ने इस पर रिएक्शन देना जूरी समझा। यही तो कम्यूनिकेशन है और मैं उन सभी की आभारी हूं जिन्होंने मेरे बयानों पर प्रतिक्रिया दी। अगर हम इस बारे में बात नहीं करेंगे, तो एक सन्नाटा छा जाएगा।”

‘मेरे होने का क्या फायदा?’

सोनाली ने एक सेलिब्रिटी होने के साथ आने वाली जिम्मेदारी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- “देश ईंधन की समस्या से जूझ रहा है। महिलाओं को अपने सम्मान को लेकर डर है। हमारे बीच इतने सारे सामाजिक मुद्दे हैं। इतने सारे आर्थिक मुद्दे हैं। अगर आप उन पर ध्यान नहीं देते हैं और अगर हमेशा खूबसूरत कपड़े पहनते रहें और फोटोशूट कराते रहें और उन बातों को न कहें जो आप महसूस करते हैं तो क्या फायदा। मेरे होने का क्या फायदा? मैं बहुत खुश हूं कि मैं एक एक्ट्रेस हूं और मेरी राय सुनी जाती है। मैं कभी-कभी खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं।  मैं जो कुछ भी करती हूं, वह मेरे पेशे की वजह से लोगों का ध्यान खींचता है और अगर मैं इसका सही इस्तेमाल करूं, तो इससे कुछ न कुछ बदलाव आएगा।”

2023 में सोनाली कुलकर्णी ने ऐसा क्या कहा, जिससे विवाद खड़ा हो गया?

दरअसल, 2023 में सोनाली कुलकर्णी ने कुछ महिलाओं में बढ़ती निर्भरता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था- ‘भारत में बहुत सारी लड़कियां आलसी हैं, उनको ऐसा बॉयफ्रेंड, ऐसा पति चाहिए जिनके पास अच्छी नौकरी हो, जिनके पास घर हो। जिसको पता हो कि इंक्रीमेंट मिलेगा ही मिलेगा, पर उस लड़की में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो कह पाए कि मैं क्या करूंगी जब तुम मुझसे शादी करोगे। मैं सभी को सलाह देना चाहती हूं कि अपने घर की महिलाओं को प्रोत्साहित करें और उन्हें इतना सक्षम बनाएं कि वे अपने खर्चों का ख्याल रख सकें और अपने जीवनसाथी का भी सहारा बन सकें।’

ये भी पढ़ेंः ‘गैंगस्टर’ देखते ही कंगना रनौत पर बिफर गए थे माता-पिता, उम्र और रोल पर उठाया सवाल, बातें सुनकर टूट गया था ‘क्वीन’ का दिल

‘वो गोल्ड डिगर नहीं’, ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से ‘रिलेशनशिप-ब्रेकअप’ पर तोड़ी चुप्पी, बताई इंस्टा पोस्ट के पीछे की पूरी कहानी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp