रवीना टंडन की मां के घर हुई बड़ी चोरी, 25 लाख के गहने लेकर भागी हाउसहेल्प

रवीना टंडन की मां के घर हुई बड़ी चोरी, 25 लाख के गहने लेकर भागी हाउसहेल्प

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के परिवार से चोरी और विश्वातघात से जुड़ा मामला सामने आया है। अभिनेत्री की मां वीना टंडन के घर से उनकी हाउसहेल्प ने 25 लाख की कीमत के सोने-हीरे की ज्वेलरी और घड़ियां चोरी कर लीं। मामला मुंबई के जुहू इलाके स्थित रवीना टंडन के माता-पिता के घर का है। चोरी का पता लगने पर रवीना टंडन के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने राशी छाबड़िया नाम की 47 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है, जो कई सालों से परिवार के संपर्क में थी और विश्वासपात्र लोगों में से एक थी। इस चोरी से अभिनेत्री का पूरा परिवार हैरान है।

रवीना की मां की देखभाल करती थी राशि छाबड़िया

जुहू पुलिस ने रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन के जुहू स्थित घर से सोने के गहने और घड़ी चोरी करने के आरोप में राशि छाबड़िया नाम की महिला को गिरफ्तार किया है, जो परिवार की सदस्य की तरह मानी जाती थी। वह टंडन फैमिली की भरोसेमंद लोगों में से थी, जिसने इसी भरोसे का फायदा उठाकर घर से लाखों के गहने उड़ा दिए। राशि को अभिनेत्री की मां की देखभाल का काम सौंपा गया था, जिसके चलते वह अक्सर घर आती-जाती थी। आरोप है कि महिला ने तिजोरी तोड़कर गहनों की चोरी की है।

खार की रहने वाली है राशि छाबड़िया

पुलिस के अनुसार, 59 वर्षीय राजीव टंडन ने अपने घर हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई है, जो पेशे से एक फिल्ममेकर हैं और जुहू के निप्पॉन सोसाइटी में रहते हैं। राजीव टंडन ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि अगस्त 2025 में उनके घर में रेनोवेशन का काम चल रहा था और इसी दौरान उन्होंने घर के कई कीमती सामान बहन क घर सुरक्षित रखने के लिए भेज दिए थे। लेकिन, उनकी मां वीना टंडन के गहने घर की दूसरी मंजिल में राजीव के बेडरूम से सटी एक अलमारी की तिजोरी में रखे थे, जिससे ये गहने गायब थे।

2020 से रवीना की मां की देखभाल कर रही है राशि

पुलिस के मुताबिक, राशि छाबड़िया का 2020 से टंडन हाउस में आना-जाना है, क्योंकि वो रवीना टंडन की मां की वीना टंडन की देखभाल करती है। इस दौरान उसने परिवार का विश्वास जीत लिया और धीरे-धीरे घर के अंतर उसकी पहुंच बढ़ती गई। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने घर की तिजोरी तोड़ दी और लाखों के गहने ले उड़ी। हालांकि, अब पुलिस राशि छाबड़िया को गिरफ्तार कर चुकी है।

महंगी घड़ियां और कुछ गहने बरामद

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पहले तो राशि ने पहले तो किसी भी तरह की चोरी में शामिल होने के आरोपों से इनकार कर दिया, लेकिन सबूत सामने आने पर उसके बयान बदल दिया। पुलिस ने चोरी गई महंगी घड़ियां तो बरामद कर ली हैं, लेकिन ज्वेलरी की तलाश अब भी झारी है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि ज्वेलरी कहां और किसे बेची गई है।

ये भी पढ़ेंः 3 साल पहले लड़कियों को कहा ‘आलसी’, विवादित बयान पर अब सोनाली कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोलीं

‘गैंगस्टर’ देखते ही कंगना रनौत पर बिफर गए थे माता-पिता, उम्र और रोल पर उठाया सवाल, बातें सुनकर टूट गया था ‘क्वीन’ का दिल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp