राजनीति में दम दिखाएगी भूमि पेडनेकर? पिता रह चुके हैं महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री

राजनीति में दम दिखाएगी भूमि पेडनेकर? पिता रह चुके हैं महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री

भूमि पेडनेकर को फिल्म इंडस्ट्री में 11 साल हो चुके हैं। उन्होंने 2015 में ‘दम लगा के हईशा’ से डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्होंने खूब वजन बढ़ाया था। फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों को खूब इंप्रेस किया। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के साथ ‘टॉयलेट’ से लेकर राजकुमार राव संग ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों में काम किया। इस बीच भूमि पेडनेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में भविष्य में राजनीति में आने की संभावनाओं के बारे में बात की और कहा कि उनके लिए देश की सेवा हमेशा से महत्वपूर्ण रही है।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह एवं श्रम मंत्री सतीश पेडनेकर की बेटी हैं भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर ने NDTV मराठी ‘मंच’ से बातचीत के दौरान पॉलिटिक्स जॉइन करने के सवालों पर रिएक्ट किया। भूमि ने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान अभी उनके फिल्मी करियर पर है। वहीं राजनीति में आने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनका वर्तमान काम देश को कुछ वापस देने का जरिया है, लेकिन वह भविष्य में बड़ा बदलाव लाने के लिए अन्य तरीकों के लिए भी तैयार हैं। यानी भूमि ने सीधे तौर पर राजनीति जॉइन करने के सवालों को खारिज नहीं किया। बता दें, अभिनेत्री के पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र के पूर्व गृह एवं श्रम मंत्री रह चुके हैं।

पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी भूमि पेडनेकर?

भूमि पेडनेकर ने महाराष्ट्र में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान पॉलिटिक्स जॉइन करने के सवाल पर रिएक्ट करते हुए कहा- ‘देखिए, मेरे खून में मेरी देश की सेवा है। अब वो जिस भी फॉर्म में आए। मैं जो अपनी कहानियों से कर रही हूं, वही करने की कोशिश कर रही हूं। अगर मुझे आगे जाकर कोई और मौका मिलता है कि मैं और ज्यादा डीपली ये काम कर पाऊं तो क्यों नहीं।’

भूमि पेडनेकर करना चाहती हैं देश की सेवा

भूमि पेडनेकर आगे कहती हैं- ‘मेरी एक बहुत ही सिंपल सी आइडियोलॉजी रही है और वो ये है कि मैं जितनी अपनी देश की सेवा कर पाऊं मैं करूंगी। तो जितना भी मैं ऑफ स्क्रीन भी काम करती हूं, वो भी इसी वजह से करती हूं। क्योंकि, मैं यही हूं। अब जिस भी फॉर्म में ये आए।’ यानी, भूमि ने सीधे तौर पर राजनीति जॉइन करने की बात नहीं कही है, लेकिन इस ओर इशारा जरूर कर दिया है कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह राजनीति में भी किस्मत आजमा सकती हैं।

‘दलदल’ के बाद फिर धमाके को तैयार भूमि पेडनेकर

वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर आखिरी बार प्राइम वीडियो की सीरीज ‘दलदल’ में नजर आई थीं, जो जनवरी 2026 में आई थी। सीरीज में  उन्होंने एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी, जो एक साइको किलर की तलाश में रहती है। फिलहाल उनके अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अन्य जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ेंः रवीना टंडन की मां के घर हुई बड़ी चोरी, 25 लाख के गहने और महंगी घड़ियां लेकर भागी हाउस हेल्प, भरोसा जीतकर रची साजिश


3 साल पहले लड़कियों को कहा ‘आलसी’, विवादित बयान पर अब सोनाली कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोलीं

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp