पेड्डी के डायरेक्टर ने मांगी माफी, जाह्नवी कपूर के सीन्स पर मचा था बवाल

पेड्डी के डायरेक्टर ने मांगी माफी, जाह्नवी कपूर के सीन्स पर मचा था बवाल

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेड्डी बीते 4 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने 2 दिनों में ही 150 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। साथ ही फिल्म जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि डायरेक्टर बुची बाबु सना ने जाह्नवी के सीन्स में जानबूछकर फीमेल बॉडी को ऑब्जेक्टिफाई किया है। अब इस मामले में डायरेक्टर सना ने खुद अपनी प्रतिक्रिया दी है और माफी भी मांगी है। 

पोस्ट शेयर कर मांगी माफी

शनिवार को बुची बाबू सना ने X पर लिखा, ‘एक फिल्म निर्माता के रूप में मेरा मानना ​​है कि सिनेमा को दर्शकों का मनोरंजन करना चाहिए, उन्हें प्रेरित करना चाहिए और उनसे जुड़ना चाहिए। इससे किसी को भी असहज या अपमानित महसूस नहीं होना चाहिए। हमने पेड्डी के कुछ दृश्यों के बारे में मिली प्रतिक्रिया सुनी है और इसे गंभीरता से लिया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने हमेशा पर्दे पर और पर्दे के बाहर महिलाओं के प्रति असीम सम्मान रखा है और हमारा कभी भी किसी महिला किरदार को वस्तु की तरह पेश करने या उसका अपमान करने का इरादा नहीं था। अगर फिल्म के किसी हिस्से को इस तरह समझा गया है, तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं, उठाई जा रही चिंताओं को समझते हैं और तहे दिल से माफी मांगते हैं।’

खुद ली पूरी जिम्मेदारी

निर्देशक ने यह भी आश्वासन दिया कि उन्होंने संबंधित हिस्सों में बदलाव करने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा, ‘प्रतिक्रिया की समीक्षा करने के बाद, हमने संबंधित हिस्सों में बदलाव करने का फैसला किया है। सिनेमा दर्शकों के साथ जुड़ाव से ही आगे बढ़ता है, और कहानीकार के रूप में, बदलते दृष्टिकोणों और संवेदनशीलता के प्रति सचेत रहना हमारी जिम्मेदारी है।’  अपनी पोस्ट के अंत में बुची बाबू ने लिखा, ‘हर महिला सम्मान, महत्व और गरिमापूर्ण प्रतिनिधित्व की हकदार है। हम सशक्त किरदारों का जश्न मनाने वाली और इन मूल्यों को कायम रखने वाली कहानियों को बताने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ईमानदारी और निष्ठा से अपने विचार साझा करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।’ पेड्डी सिनेमाघरों में चल रही है और लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। हालांकि इस फिल्म को क्रिटिक्स ने कोई खास रिव्यू नहं दिया है। 

ये भी पढ़ें-खुद को बोल्ड दिखाना पसंद नहीं’, PEDDI के रिलीज होते ही लोगों को याद आया जाह्नवी कपूर का बयान, खूब हो रहीं ट्रोल

पहले दिन 11 करोड़ पर खुली वरुण धवन की फिल्म, राम चरण की पेड्डी ने 2 दिनों में कमा लिए 150 करोड़, ये रहा पूरा आंकड़ा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp