
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगाले ने रविवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस ने बीती शाम 7 बजे आखिरी सांस ली है। उनकी मौत ने उनके फैंस को बेहद निराश किया और ज्यादातर फैंस उनकी मौत की खबर सुनने के बाद से ही हैरत में हैं। 30 साल उम्र में ही एक्ट्रेस की मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में संचिता उगाले की मौत को सुसाइड का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जब घर पर कोई नहीं था तो एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली। इसी बीच एक्ट्रेस का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो गया है, जिसे देखने के बाद लोग और ज्यादा शॉक हो गए हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मौत से सिर्फ एक घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की है, जिसमें वो बेहद खुश नजर आ रही हैं।
वायरल हो रहा आखिरी वीडियो
सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस पिंक अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। माथे पर बिंदी लगाए, कान में झमके और हाथ में चूड़ियां पहने वो खूबसूरत लग रही हैं। इसी एथेनिक लुक में उन्होंने हाथ में कैमरा पकड़े एक सेल्फी वीडियो बनाया है, जिसमें आप उन्हें ‘डफली वाले…मैं नाचूं तू नचा’ और ‘राधा तेरी चुनरी’ जैसे गानों पर थिरकते देख सकते हैं। चेहरे पर बड़ी स्माइल के साथ वो लिप सिंकिक करते हुए वीडियो बना रही हैं। उनके बैकग्राउंड में कुछ लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है, लेकिन ये साफ नहीं कि क्या कहा जा रहा है।
यहां देखें वीडियो
लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं हैं। कई लोग ये भी नहीं समझ पा रहे है कि इतनी खुश नजर आने वाली लड़की अचानक ही कैसे इस दुनिया को अलविदा कह गई। ये किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि ये एक्ट्रेस का आखिरी वीडियो होने वाला है। वीडियो पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लगातार दुख भरे कमेंट देखने को मिल रहे हैं और फैंस अपनी चिंताएं जाहिर कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट में लिखा, ‘आखिर तुमने ऐसा क्यों किया संचिता?’ एक और शख्स ने लिखा,’ये अपनी जिंदगी में कितनी खुश दिखती थी, लगता था ये अपनी जिंदगी कितने अच्छे से जी रही है।’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘देखो यार इसने सुसाइड कर लिया, जबकि कितनी खुश नजर आया करती थी।’
कब हुई मौत?
बता दें, ये पोस्ट संचिता ने शाम के करीब 6 बजे के आस पास किया है, जबकि उनकी शाम के करीब मौत 7 से 7.30 के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने आवाज पर ही आत्महत्या की, वो भी तब जब उनके घर पर कोई नहीं था। एक्ट्रेस के साथ उनके माता-पिता और बहन, इसी घर में रहते थे। एक्ट्रेस ने कुछ सालों पहले ही अपने करियर की शुरुआत की थी और उनके पास काम की कोई खास कमी नहीं थी। सोशल मीडिया पर भी संचिता के एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
ये भी पढ़ें: फेमस एक्ट्रेस संचिता उगाले ने की आत्महत्या, 30 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
