जुड़वा बच्चों की मां बनने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट, आरती सिंह का रिएक्शन बना चर्चा का विषय

जुड़वा बच्चों की मां बनने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट, आरती सिंह का रिएक्शन बना चर्चा का विषय

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने हाल ही में अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत इस दुनिया में किया है। अब एक्ट्रेस ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो इसके पहले अपने कभी नहीं देखी होंगी और इन्हें देखकर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इन तस्वीरों में वह अपना बेबी बंप दिखाते हुए, पति के साथ पोज दे रही हैं। दिव्यांका ने अपनी जिंदगी के इस खास दौर के बारे में एक प्यारा सा नोट भी लिखा। इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए आरती सिंह ने कपल के लिए दिल को छू लेने वाला कमेंट किया, जो सोशल मडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

दिव्यांका त्रिपाठी का मैटरनिटी फोटोशूट

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए, लिखा ‘दुनिया ने एक कपल को इंतजार करते देखा। हम अपने अंदर एक पूरी नई दुनिया बसाए हुए थे। कुछ यादें तब और भी खूबसूरत हो जाती हैं जब आपको उनका अंजाम पता होता है।’ उनके इस भावुक कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया और उन्होंने कमेंट सेक्शन में ढेर सारा प्यार लुटाया।

गोविंदा की भांजी ने दिव्यांका त्रिपाठी पर लुटाया प्यार

दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्ट का जवाब देते हुए, आरती ने लिखा, ‘कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें आप आदर्श मानते हैं और आप दोनों वैसे ही हैं।’ फैंस भी इन तस्वीरों और कैप्शन को देखकर कपल की तारीफ की। दिव्यांका की इस अनदेखी प्रेग्नेंसी पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, ‘और अब वह नन्हा फरिश्ता आखिरकार हमारे बीच है। पीछे मुड़कर इन पलों को देखना इसे और भी खास बना देता है।’

दिव्यांका का मैटरनिटी फोटोशूट वायरल

मैटरनिटी फोटोशूट की अनदेखी तस्वीरों में दिव्यांका और विवेक ब्लैक-एंड-व्हाइट मैचिंग कपड़ों में ट्विनिंग करते दिखे। एक्ट्रेस ऑफ-शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके शोल्डर पर रफल्ड डिटेलिंग थी। ड्रेस का डिजाइन बहुत शानदार था और इसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा था। वहीं, विवेक ब्लैक सूट में काफी क्लासी लग रहे थे।

ये भी पढे़ं-

Khatron Ke Khiladi 15 में हर स्टंट होगा 100% रियल, रोहित शेट्टी ने बताया कैसे होती है कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा, बताए सेफ्टी रूल्स

‘तारक मेहता’ के अय्यर भक्ति में दिखे लीन, तनुज महाशब्दे का आध्यात्मिक रूप जीत रहा दिल, जमकर हो रही तारीफ

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp