
‘भारत भाग्य विधाता’ के 7वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुका है, जो उम्मीद से काफी कम है। मनोज तापड़िया की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर काफी संघर्ष करना पड़ा रहा है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में रोजाना 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, लेकिन उसके बाद से इसकी कमाई लगातार गिरती दिखी और इसका असर 7 दिन बाद साफ देखने को मिल रहा है।
भारत भाग्य विधाता का बॉक्स ऑफिस
कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ अब सिर्फ लाखों में ही कमाई कर रही है, जो मेकर्स की उम्मीद से बहुत कम है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 10 करोड़ से भी कम की कमाई की है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार ‘भारत भाग्य विधाता’ ने शुक्रवार को भारत में लगभग 42 लाख की कमाई की, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 6.52 करोड़ हो गई। फिल्म की ओपनिंग 1 करोड़ की थी और इसने शनिवार को 1.45 करोड़ और रविवार को 1.80 करोड़ कमाए। हालांकि, इसके बाद से ‘भारत भाग्य विधाता’ की कमाई में गिरावट जारी रही। फिल्म ने सोमवार और मंगलवार को 65-65 लाख और बुधवार को 55 लाख कमाए।
भारत भाग्य विधाता की कमाई पर कॉकटेल 2 का पड़ेगा असर
शुक्रवार, 19 जून 2026 को ‘कॉकटेल 2’ फिल्म रिलीज हो रही हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वीकेंड पर कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ की कमाई में कोई उछाल आता है या नहीं। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ फैंस और ट्रेड ट्रैकर की बड़ी उम्मीदों के बीच सिनेमाघरों में आ रही है। अपनी स्टार-स्टडेड कास्ट, म्यूजिक और हिट फ़्रैंचाइजी की वजह से इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है। होमी अदजानिया की डायरेक्ट की गई फिल्म ने गुरुवार शाम 4 बजे तक पूरे भारत में एडवांस बुकिंग से 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिससे इसकी अच्छी ओपनिंग की उम्मीद है। ट्रेड साइट सैकनिल्क के अनुसार रिलीज से ठीक पहले ‘कॉकटेल 2’ की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उछाल देखा गया है।
ये भी पढे़ं-
‘ओम’ बनकर लौटे धनुष, बेखौफ योद्धा बन मचाएंगे तहलका, एक्शन-सस्पेंस का 16 अक्टूबर को मिलेगा डबल डोज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
