रियलिटी शो लवर्स हो जाएं तैयार! टीवी पर होगा मनोरंजन का धमाका, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ समेत कई बड़े शोज मचाएंगे धूम

रियलिटी शो लवर्स हो जाएं तैयार! टीवी पर होगा मनोरंजन का धमाका, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ समेत कई बड़े शोज मचाएंगे धूम

रियलिटी शो का सीजन शुरू होने वाला है। एक्शन से भरपूर स्टंट कॉम्पिटिशन और दिमागी खेल से लेकर खतरनाक लड़ाई-बहस वाले मजेदार कंटेंट भी शामिल है। अब टीवी और ओटीटी पर कई पॉपुलर शो लॉन्च या नए सीजीन के साथ कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ है, जो पिछले साल टीवी पर प्रसारित नहीं हो पाया था तो ऐसे में लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2’, ‘द अलायंस’, ‘लॉक अप सीजन 2’, ‘इंडिया के टॉप 1%’ और ‘बिग बॉस 20’ भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

लॉक अप 2

एकता कपूर का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ रहा है और 27 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। इस शो का पहला सीजन 2022 में ऑल्ट बालाजी पर आया था, जिसमें 16 विवादित हस्तियों को जेल जैसे सेट-अप में 72 दिनों के लिए बंद किया गया था। चार साल बाद यह रियलिटी शो एक नए सीजन के साथ वापस आ रहा है। इस बार फराह खान और रितेश देशमुख होस्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

खतरों के खिलाड़ी 15

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का यह सीजन एक अनोखे ट्विस्ट के साथ आ रहा है। पहली बार कॉम्पिटिशन में शामिल होने वाले नए चेहरों के साथ-साथ कुछ पुराने कंटेस्टेंट भी चुनौतियों का सामना करने के लिए वापसी कर रहे हैं। स्टंट पर आधारित यह पॉपुलर रियलिटी शो एक साल के गैप के बाद वापसी कर रहा है। इसमें गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, हर्ष गुजराल, ओरी, अविनाश मिश्रा, शगुन शर्मा, अविका गोर और रूहानिका धवन है। उम्मीद है कि नया सीजन जुलाई 2026 में शुरू होगा।

इंडिया के टॉप 1%

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ जल्द ही स्टार प्लस पर आने वाला है। चैनल ने हाल ही में शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दर्शकों को अपने आने वाले रियलिटी शो के बारे में बताया गया है। दर्शकों को उम्मीद है कि यह शो बाकी रियलिटी शो से अलग फॉर्मेट में होगा।

अलायंस

‘अलायंस’ एक बिल्कुल नया रियलिटी शो है, जिसे बनिजय एशिया ने प्रोड्यूस किया है और कुणाल खेमू इसे होस्ट कर रहे हैं। यह शो 26 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा और इसके नए एपिसोड रोज दोपहर में रिलीज होंगे। 42 एपिसोड वाले इस शो के फॉर्मेट में कंटेस्टेंट्स छह हफ्ते तक एक साथ बंद माहौल में रहेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार सेलिब्रिटी लाइनअप में डेजी शाह, उर्फी जावेद, कुशल टंडन, नीति टेलर, जैद दरबार, अवेज दरबार, सिवेट तोमर और रवि किशन का नाम शामिल है।

द ट्रेटर्स इंडिया 2

‘द ट्रेटर्स इंडिया’ के पहले सीजन को बहुत पसंद किया गया था, जिसके बाद अमेजन प्राइम वीडियो ने इसके दूसरे सीजन की पुष्टि कर दी है। हालांकि, अभी तक इसके प्रीमियर की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन शो को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। करण जौहर एक बार फिर होस्ट के तौर पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट का खुलासा नहीं किया है।

बिग बॉस 20

टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ अपने बीसवें सीजन के साथ वापसी की तैयारी में है। सलमान खान शो के होस्ट के तौर पर बने रहेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर सितंबर 2026 में होने की संभावना है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन दर्शकों के बीच इसके अपकमिंग सीजन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।

ये भी पढे़ं-

कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे की प्रोफेशनल लाइफ में आया बड़ा बदलाव, डार्क किरदारों से बनाई दूरी, बताई वजह

‘राख’ का प्राइम वीडियो पर धमाका, पहले हफ्ते में नंबर 1 पर किया कब्जा, ग्लोबल ऑडियंस की बनी फेवरेट नॉन-इंग्लिश सीरीज

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp