
‘दीया और बाती हम’ में मीनाक्षी का रोल निभाने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। तीन साल से एक्ट्रेस के तलाक की चर्चाएं थी, लेकिन अब उन्होंने साफ किया कि उनका तलाक नहीं हुआ है और वे अपने पति के साथ शादीशुदा हैं, भले ही कपल अलग-अलग शहरों में रहते हैं। अटकलों पर बात करते हुए, कनिका ने बताया कि एक समय पर उन्होंने तलाक के बारे में सोचा था, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपने मतभेदों को सुलझा लिया और साथ रह रहे हैं। फिलहाल वो खुशहाल जिंगदी गुजार रही हैं। पति के साथ वो लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में हैं।
कनिका माहेश्वरी ने तलाक की अफवाहों को गलत बताया
हॉटरफ्लाई के द मेल फेमिनिस्ट के एक एपिसोड में कनिका ने तलाक की अफवाहों को गलत बताया और कहा, ‘वह मेरे एक्स भी नहीं हैं। मेरा तलाक नहीं हुआ है। मुझे नहीं पता कि यह अफवाह किसने फैलाई है। मेरा तलाक नहीं हुआ है, मेरा तलाक क्यों करवाना चाहते हो यार? वह दिल्ली में रह रहे हैं, और मैं बॉम्बे में। हम अभी भी शादीशुदा हैं।’ उन्होंने माना कि उन्होंने 2024 में डिवोर्स के लिए अप्लाई किया था, लेकिन कहा, ‘वो सच है लेकिन वो फीका पड़ गया। वो भी किसने लीक करनी मुझे नहीं पता। लोगों ने मुझे डिवोर्स ही बना दिया। असल में आज जर्नलिज्म एक बिजनेस बन गया है। आजकल जो बिक रहा है उसे बेचो। हम अलग रह रहे हैं, हमारी लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज है, लेकिन इस तरह रोमांस करने में एक अलग मजा है।’
कनिका माहेश्वरी की शादी के बारे में
कनिका ने आगे कहा कि उन्होंने और उनके पति ने अपनी मुश्किलों को आपसी सहमति से सुलझाया है और अपने मतभेदों को एक साथ सुलझा रहे हैं। कनिका ने यह भी कहा कि प्यार को फिर से जगाने के लिए लगातार खुद को बढ़ाना, ईमानदारी से बातचीत करना और अपने पार्टनर के साथ सच्चा रहना जरूरी है। कनिका ने जनवरी 2012 में बिजनेसमैन अंकुर घई से शादी की। तीन साल बाद कपल पेरेंट बने, और 2015 में उनके बेटे का जन्म हुआ। उनके अलग होने की अफवाहें सबसे पहले 2023 में सामने आईं, जिसके बाद 2024 में उनके तलाक होने के कयास लगाए गए। हालांकि कनिका ने अब उन दावों को गलत बताया है।
कनिका माहेश्वरी के बारे में
कनिका ने 2001 में टेलीविजन शो कभी आए ना जुदाई से एक्टिंग में डेब्यू किया था। बाद में वह कहानी घर घर की, काव्यांजलि और पिया का घर जैसे कई पॉपुलर शो में नजर आईं। हालांकि,ृ दीया और बाती हम ने उन्हें बहुत पहचान दिलाई और उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। यह शो पांच साल से ज्यादा चला, जिससे यह टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक बन गया। कनिका अभी शो सहर होने को है का हिस्सा हैं, जिसमें पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी भी लीड रोल में हैं। यह शो कलर्स टीवी पर आता है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
