
‘पुष्पा 2’ की रिलीज के दौरान प्रमोशन के बीच एक भगदड़ का मामला सामने आया, जिसमें एक औरत की जान चली गई थी और एक बच्चा भी घायल हुआ था। ये मामला कोर्ट पहुंचा और एक्टर के खिलाफ जांच जारी है। एक्टर ने बच्चे के इलाज और पढ़ाई का खर्च उठाया है और मृतक महिला के परिवार को भी धनराषि मदद के रूप में दी है। अब इस संध्या थिएटर भगदड़ मामले में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट ने सुनवाई के लिए सोमवार 22 जून को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का समन भेजा है।
अल्लू अर्जुन की लीगल टीम ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार चिक्कडपल्ली पुलिस ने इस मामले में एक्टर को आरोपी नंबर 11 (A11) बनाया है। संध्या थिएटर के मैनेजमेंट को आरोपी नंबर 1 से 10 (A1–A10) के तौर पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा कोर्ट ने इस घटना के सिलसिले में कुल 19 आरोपियों को समन जारी किया है। पुलिस पहले ही इस मामले में 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अल्लू अर्जुन की लीगल टीम के अनुसार, ‘नामपल्ली कोर्ट ने एक्टर अल्लू अर्जुन को सोमवार को सुनवाई के लिए कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का समन जारी किया है। हम इस मामले के बारे में बाद में और जानकारी देंगे।’
‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामला क्या है?
जानकारी के लिए बता दें कि यह भगदड़ 4 दिसंबर 2024 को संध्या थिएटर में ‘पुष्पा: द रूल – पार्ट 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी। स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे भगदड़ मच गई और 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई। वहीं, उनके नाबालिग बेटे श्री तेजा को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा, जिससे गंभीर जटिलताएं पैदा हो गईं।
‘पुष्पा 2: द रूल – पार्ट 2’ के बारे में
‘पुष्पा 2: द रूल – पार्ट 2’ डायरेक्टर सुकुमार द्वारा बनाई गई और माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई ब्लॉकबस्टर फिल्म फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट है। पहला पार्ट ‘पुष्पा: द राइज – पार्ट 1’ था, जो 2021 में रिलीज हुआ था। पुष्पा फ्रेंचाइजी की कहानी पुष्पा राज (अल्लू अर्जुन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दिहाड़ी मजदूर है और गरीब बैकग्राउंड से निकलकर आंध्र प्रदेश के जंगलों में अवैध लाल चंदन तस्करी नेटवर्क में एक ताकतवर व्यक्ति बन जाता है।
अल्लू अर्जुन का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो अल्लू अर्जुन को आखिरी बार 2024 की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल – पार्ट 2’ में देखा गया था, जिसमें रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और जगपति बाबू ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इसके बाद वह एटली की फिल्म ‘राका’ में नजर आएंगे। फिल्म से एक्टर का पहला लुक भी सामने आ चुका है। यह तेलुगु साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के बीच पहला ऑन-स्क्रीन कोलैब होने वाला है। दीपिका प्रेग्नेंसी की बेची भी फिल्म की शूटिंग में लगी हुई थीं। उम्मीद है कि यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Uncut: OTT पर मचेगा तहलका, जल्द स्ट्रीम होगा ‘धुरंधर 2’ का अनम्यूटेड वर्जन, तय हुई रिलीज डेट
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
