
बेसिल जोसेफ और टोविनो थॉमस की फिल्म ‘अथिराड़ी’ 19 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव रिलीज होते ही छा गई, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। अगर आपने भी अरुण अनिरुद्धन के निर्देशन में बनी यह पहली एक्शन-कॉमेडी फिल्म देख ली है और अब कुछ नया देखने की तलाश में है तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां, ओटीटी पर एक नई कहानी दस्तक देने वाली है, जिसमें सस्पेंस, अपराध, एक्शन और सस्पेंस कूट-कूटकर भरा है। कथिर और दिव्या भारती की ये नई क्राइ-थ्रिलर सीरीज इसी महीने ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक कबड्डी का चैंपियन अपराध की दुनिया में एंट्री करता है।
‘लिंगम’ कब और कहां देखें
कथिर की वेब सीरीज ‘लिंगम’ जल्द ही ऑनलाइन रिलीज होने वाली है। अगर आप कोई नई थ्रिलर सीरीज देखना चाहते हैं तो यहां इसके बारे पूरी जानकारी दी गई है। ‘लिंगम’ जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी और 26 जून 2026 से इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए टीम ने लिखा, ‘यहां डर ही असली करेंसी है और लिंगम ही वह है, जिसने इसे तोड़ा है।’
सीरीज लिंगम की कहानी क्या है?
‘लिंगम’ कथिर नाम के एक टैलेंटेड कबड्डी चैंपियन की कहानी है, जिसका ऑफिसर बनने का सपना एक जरूरी मैच के दिन एक दुखद घटना में फंसने के बाद टूट जाता है। जैसे ही उसकी जिंदगी में एक दुखद मोड़ आता है, वह खुद को एक खतरनाक दुनिया में पाता है। इसके बाद धीरे-धीरे एक मजबूत इंसान में बदल जाता है जो अपने सामने आने वाली मुश्किलों से निपटने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। ऐसे एक कबड्डी चैंपियन अंडरवर्ल्ड किंग बन जाता है।
लिंगम की धांसू कास्ट का खुलासा
‘लिंगम’ में कथिर और दिव्या भारती मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि पूर्णिमा रवि, सत्य, बोस वेंकट और निखिला शंकर जैसे बेहतरीन कलाकार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। लक्ष्मी सरवणकुमार के निर्देशन में बनी इस सीरीज को ‘विलंगु’ फेम फिल्ममेकर प्रशांत पांडियाराज पेश कर रहे हैं। यह शो जियो हॉटस्टार की ओरिजिनल वेब सीरीज की लाइन-अप का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें-
इंतजार खत्म! ‘द पैराडाइज’ से राघव जुयाल का फर्स्ट लुक आउट, ‘विक्रम मलिक’ बन मचाएंगे तहलका
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
