
‘मा इंटी बंगारम’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ही शानदार रहा है। सामंथा रूथ प्रभु की बड़े पर्दे पर जबरदस्त वापसी सफल रही, जिसकी एक्ट्रेस ने उम्मीद की थी। एक्ट्रेस की नई फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ काफी देरी के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में १९ जून को रिलीज हो गई है और अब तक इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के दूसरे दिन भी अच्छी बढ़त दिखाई है। इतना ही नहीं इस फिल्म ने दुनिया भर में धमाकेदार कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया है।
‘मा इंटी बंगारम’ बॉक्स ऑफिस अपडेट
Sacnilk की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, ‘मा इंटी बंगारम’ ने रिलीज के दूसरे दिन 7.50 करोड़ की कमाई की है। शनिवार की छुट्टी और लोगों की पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से कमाई में बढ़ोतरी देखी गई है। फिल्म ने पहले दिन 5.35 करोड़ कमाए थे।इसे इसका कुल कमा भारत में 12.85 करोड़ हो गई। विदेशों में फिल्म ने दूसरे दिन 4.00 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 10.60 करोड़ हो गई है। इससे इसकी दुनिया भर में कुल कमाई 25.50 करोड़ हो गई है। फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई ‘यशोदा’, ‘घाटी’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा रही है।
‘मा इंटी बंगारम’ की कहानी
यह फिल्म स्वर्ण (सामंथा) की कहानी है, जो शादी के बाद पहली बार अपने पति अनिरुद्ध के माता-पिता से मिलती है। वह उन्हें खुश करने की कोशिश करती है और खाना पकाने व घर संभालने की अपनी स्किल्स के बावजूद उनका दिल जीतने के लिए कड़ी मेहनत करती है तभी करुणा (गुलशन देवैया) वापस आकर उसकी बनाई हुई चीजों को बिगाड़ने लगता है। स्वर्ण को अपने परिवार को अपने अतीत के बारे में बताए बिना ही इसका सामना करने का कोई रास्ता निकालना होगा।
सामंथा रूथ प्रभु का फैंस के लिए स्पेशल पोस्ट
‘मा इंटी बंगारम‘ को नंदिनी रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। इसे राज निदिमोरु ने बनाया है और सामंथा, राज और हिमांक रेड्डी दुव्वुरु ने ‘ट्रालला मूविंग पिक्चर्स‘ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।‘मा इंटी बंगारम‘ ने दुनिया भर में जबरदस्त ओपनिंग की और पहले ही दिन 13 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए समांथा ने X पर लिखा, ‘किसी फिल्म को पहले दिन इतनी अच्छी ओपनिंग मिलते देखना बहुत ही खुशी का अनुभव कराता है और हमारे लिए बहुत मायने रखता है। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि दर्शक अब फिल्म को इस बात से अलग हटकर अपना रहे हैं कि वह मेल–लीड है या फीमेल–लीड और यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि युवा हों या बुजुर्ग, सभी पूरे दिल से फिल्म की रिलीज का जश्न मनाने के लिए आ रहे हैं।‘ उन्होंने आगे कहा, ‘सबसे अच्छी बात यह है कि ओपनिंग डे पर महिलाओं का योगदान बहुत ज्यादा रहा है। लंबे समय से हम यही सुनते आ रहे हैं कि थिएटर में ओपनिंग मेल दर्शकों की वजह से होती है। सिनेमा के दर्शकों की संख्या का बढ़ना और उनमें बदलाव आना बहुत अच्छी बात है। हमारे छोटे से प्रोडक्शन हाउस ने कमाल कर दिखाया! ट्रा–ला–लालालालाला।‘
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
